{"_id":"5d8b871b8ebc3e93d0284fae","slug":"muzaffarnagar-news-cousin-fainted-rajasthan-s-teenager-by-smelling-intoxicants-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान की किशोरी को मौसेरे भाई ने किया बेहोश, होश आने पर ट्रेन से कूदकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान की किशोरी को मौसेरे भाई ने किया बेहोश, होश आने पर ट्रेन से कूदकर भागा
Wed, 25 Sep 2019 09:01 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 25 Sep 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
राजस्थान की रहने वाली किशोरी को मौसेरे भाई ने ही ट्रेन में बेहोश कर दिया। किशोरी को होश आने पर मौसेरा भाई ट्रेन से कूदकर भाग निकला। डिब्बे में सवार महिलाओं ने युवक को पकड़ने के लिए उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल हो गया। एक मुसाफिर ने किशोरी को मुजफ्फरनगर की खतौली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
राजस्थान के जिला दौसा के गांव बुड़ाकटला निवासी युवती ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसका मौसेरा भाई ही धोखे से उसको बहन से मिलाने के लिए बहाने से घर से लेकर आया। दिल्ली में ट्रेन में बैठने पर मौसेरे भाई ने ही रुमाल से उसको नशीला पदार्थ सुंघाया, जिससे वह बेहोश हो गई। ट्रेन जब गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो उसे होश आया। उसने देखा कि उसकी सीट के पास और दूसरी सीट पर महिलाएं बैठी हुई हैं। किशोरी के होश में आने पर मौसेरा भाई ट्रेन से कूदकर भागने लगा। बदहवास हालत में किशोरी ने शोर मचाया तो, डिब्बे में बैठी महिलाओं ने युवकों को पकड़ने के लिए उसका पीछा भी किया, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। मौसेरे भाई का किशोरी को कहां पर ले जाने का मकसद था, यह वहीं जानता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के दरोगा की पत्नी से ट्रेन में छेड़छाड़, हंगामा, मनचले की धुनाई कर जीआरपी को सौंपा
विज्ञापन
इस दौरान ट्रेन में गांव रसूलपुर कैलोरा निवासी और हाल निवासी गाजियाबाद जयबीर सिंह भी उसी ट्रेन के डिब्बे में खतौली आने के लिए बैठे। डिब्बे में किशोरी को लेकर मुसाफिर एकत्र हो गए थे। जयबीर सिंह ने किशोरी को पानी पिलवाया। उसे पूरी तरह से होश आ गया। ट्रेन के मेरठ में पहुंचने पर जयबीर सिंह ने स्टेशन पर उतरकर जीआरपी को किशोरी के बारे में बताया और उसको सौंपने की बात की। लेकिन जीआरपी ने इंकार कर दिया। इसके बाद ट्रेन खतौली स्टेशन पर पहुंची, यहां भी जीआरपी ने किशोरी को लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद जयबीर सिंह किशोरी को लेकर थाने पहुंचा और किशोरी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद किशोरी को महिला हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/