फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar News: Case has registered against the SP worker after making a controversial statement against CM Yogi

सपा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी, सीएम योगी के खिलाफ दिया था विवादित बयान

Sat, 10 Oct 2020 12:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Oct 2020 12:11 PM IST
सार

  • विवादित बयान पर सपा कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
  • रालोद की रैली में दिया था सपा कार्यकर्ता ने विवादित बयान

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Case has registered against the SP worker after making a controversial statement against CM Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में रालोद की लोकतंत्र बचाओ रैली में विवादित बयान देने के मामले में मेरठ निवासी सपा कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए टीम का भी गठन कर दिया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार को राजकीय कॉलेज मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया गया था। रैली में मेरठ जनपद के गांव जमालपुर निवासी गौरव चौधरी ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित बयान दिया था। इसमें गौरव ने युवाओं की रगों में चंद्रशेखर व भगतसिंह का खून दौड़ने की बात कहते हुए योगी को इनसे बचकर रहने और उनका सिर धड़ से अलग कर देने का बयान दिया था। 
विज्ञापन


वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गौरव चौधरी के इस बयान की वीडियो फुटेज हासिल की, शुक्रवार रात एसएसपी अभिषेक यादव ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके त्यागी ने बताया कि मामले में एसएसआई की तहरीर पर आरोपी गौरव चौधरी निवासी जमालपुर मेरठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: अखाड़ा बन गया नगर निगम का दफ्तर, अधिकारियों में चले लात-घूंसे, ये है पूरा मामला

एक सपा कार्यकर्ता द्वारा मंच से विवादित बयान दिया गया था, जिसकी वीडियो फुटेज के आधार पर जांच की गई। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन हो गया है। - अभिषेक यादव, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed