फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Molestation victim suddenly reached at wedding venue, bridegroom reached the lockup with barat

शादी के मंडप में दुष्कर्म पीड़िता ने भरी भीड़ में खोला ऐसा राज, दूल्हे समेत हवालात पहुंची बरात

Wed, 02 Dec 2020 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Dec 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Molestation victim suddenly reached at wedding venue, bridegroom reached the lockup with barat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में सोमवार रात हो रही दुष्कर्म के आरोपी की शादी में पीड़ित युवती ने पहुंचकर हंगामा कर दिया। नाराज दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार करते हुए दूल्हे और बरातियों को बंधक बना लिया। इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया। मंगलवार शाम दुल्हन पक्ष से समझौते के बाद दूल्हे और उसके परिजनों को हिरासत से मुक्त किया गया। लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। समझौता होने पर दूल्हा बिना शादी के ही बैरंग लौट गया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने दस जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि गांव कसियारा निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर उससे प्रेम संबंध बनाए। आरोपी ने इसी दौरान कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया।

विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी युवक ने उससे दुष्कर्म किया। फिर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया। युवक ने इसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस के मुताबिक जमानत पर छूटने के बाद आरोपी युवक का रिश्ता शहर से सटे एक गांव निवासी युवती से तय हो गया, जिसकी सोमवार रात गांव में शादी थी। किसी तरह दुष्कर्म पीड़िता को इसकी भनक लग गई, जिस पर रात में ही पीड़िता गांव में चल रहे शादी समारोह में जा पहुंची और हंगामा कर दिया। 

दुष्कर्म पीड़िता की बात सुनकर दुल्हन पक्ष नाराज हो उठा और शादी से इंकार कर दूल्हे के साथ ही उसके परिजनों को भी बंधक बना लिया। घटना की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन पक्ष की तहरीर आने के बाद दूल्हे और उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया। दिन भर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में समझौते की कवायद चलती रही।

आखिरकार मंगलवार शाम थाना परिसर में ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे व उसके परिजनों को छोड़ दिया। युवक बिना शादी के ही बैरंग लौट गया। 

शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि  निकटवर्ती गांव में युवक बरात लेकर आया था। वहां पर एक युवती ने पहुंच कर दूल्हे बने युवक के बारे में बताया। लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया था। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी तथा आरोपी युवक और परिजनों को कोतवाली लाई थी। दोनों पक्षों में समझौता होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed