{"_id":"633d3701d0630b38e567c227","slug":"muzaffarnagar-miscreants-robbed-in-rathi-khap-thaneddar-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बदमाशों को नहीं कानून का खौफ, राठी खाप के थांबेदार के घर को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बदमाशों को नहीं कानून का खौफ, राठी खाप के थांबेदार के घर को बनाया निशाना
Wed, 05 Oct 2022 01:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:19 PM IST
सार
मंगलवार देर रात पुरकाजी क्षेत्र के सलेमपुर गांव में चोरों ने राठी खाप के थांबेदार व उसके पड़ोसी के घर को निशाना बनाया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
घर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। मंगलवार देर रात पुरकाजी क्षेत्र के सलेमपुर गांव में चोरों ने राठी खाप के थांबेदार और उनके पड़ोस के घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात अंजाम दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात चोर राठी खाप के थांबेदार सुरेंद्र राठी और उनके पड़ोसी राहुल राठी के घर में घुस गए। दोनों जगह चोर करीब 10 हजार रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। दिन निकलने पर वारदात की जानकारी मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। उधर, मीरापुर में सब्जी मंडी के पीछे अज्ञात चोरों ने आजाद के मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।