{"_id":"603e2f4ab36998011d55ea81","slug":"muzaffarnagar-killer-arrested-after-fourteen-years-absconding-after-killing-woman-in-february-2007","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: फरार हत्यारोपी 14 साल बाद गिरफ्तार, फरवरी 2007 में महिला की हत्या के बाद पहुंच गया था राजस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: फरार हत्यारोपी 14 साल बाद गिरफ्तार, फरवरी 2007 में महिला की हत्या के बाद पहुंच गया था राजस्थान
Tue, 02 Mar 2021 05:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 02 Mar 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मोहल्ला रामलीला टिल्ला पर फरवरी 2007 में महिला की हत्या के बाद से फरार इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। हत्यारोपी वारदात के बाद राजस्थान के जिला भिवाड़ी में जाकर रहने लगा था, जिसे एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी सुशीला देवी की गत 19 फरवरी 2007 को घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पति रमेशचंद ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव : मेरठ जिला पंचायत में आरक्षण का मसौदा तैयार, चस्पा हुई सूची, जाट बहुल वार्डों में बढ़ने लगी भाजपा की मुश्किल
विज्ञापन
पुलिस जांच में चार आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिनमें से रामलीला टिल्ला निवासी राजा व घमंडी और मिमलाना रोड निवासी गजराज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि चौथा आरोपी मनोज उर्फ छोटू उर्फ अजय फरार हो गया था, जिस पर बाद में 1500 रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। कोर्ट में सुनवाई के बाद जेल भेजे गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया था।
उधर, हत्या के बाद से फरार आरोपी मनोज उर्फ छोटू उर्फ अजय वारदात को अंजाम देकर अपने मूल निवास राजस्थान के जनपद भिवाड़ी के गांव मंडावर जाकर रहने लगा था।
सोमवार को एसटीएफ मेरठ और शहर कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी मनोज उर्फ छोटू को शहर के चुंगी नंबर-दो से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/