{"_id":"59b246364f1c1bee7f8b4ee2","slug":"muzaffarnagar-kawal-violence-allegations-of-section-307-including-bjp-mla-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर कवाल हिंसा : भाजपा विधायक समेत 28 पर धारा 307 में आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर कवाल हिंसा : भाजपा विधायक समेत 28 पर धारा 307 में आरोप तय
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
एक निजी अदालत ने आरोप तय किए
मुजफ्फरनगर में एक स्थानीय अदालत ने चार साल पहले कवाल में हुई हिंसा के मामले में भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी और 27 अन्य के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को होगी। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश हिमांशु भटनागर ने बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई करते हुए आईपीसी की धारा 307 समेत विभिन्न धाराओं के तहत 28 व्यक्तियों के खिलाफ आरोप तय किए। इस दौरान सभी आरोपी अदालत में उपस्थित थे। आरोपी पक्ष के वकील के मुताबिक, पुलिस ने अगस्त 2013 के दौरान जांसथ पुलिस थाने के तहत कवाल गांव में हिंसा भड़काने के सिलसिले में 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अलग-अलग समुदायों के तीन युवकों की हत्या के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। एजेंसी
विज्ञापन
पढ़ें : मुजफ्फरनगर दंगे के चार साल, नहीं मिट पाईं आज तक दिलों की दूरियां
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/