फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar kawal kand 2013: Six accused sent to Agra jail after order of goverment

मुजफ्फरनगर कवाल कांड 2013: शासन के आदेश पर छह कैदियों को भेजा आगरा जेल

Wed, 05 Jun 2019 01:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Jun 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar kawal kand 2013: Six accused sent to Agra jail after order of goverment
मुजफ्फरनगर कवाल कांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर कवाल कांड के सचिन-गौरव हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे छह कैदियों को शासन के आदेश पर मंगलवार देर रात को आगरा जेल भेज दिया गया। फरवरी माह में अदालत ने उन्हें इस दोहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, तब ये यहां जिला कारागार में बंद थे। मंगलवार को दोनों पक्षों के जेल में आने के बाद उन्हें आगरा जेल स्थानांतरित करने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


कवाल कांड ही साढ़े पांच साल पहले दंगे की वजह बना था। आठ फरवरी को अदालत ने मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या के मामले में कवाल निवासी सात आरोपियों मुजस्सिम, मुजम्मिल, फुरकान, जहांगीर, नदीम, अफजाल और इकबाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इनमें से मुजम्मिल जेल वार्डर चुन्नीलाल हत्याकांड का भी आरोपी है, जो कई साल से बुलंदशहर जेल में बंद है। बाकी छह यहां जिला कारागार में बंद थे। 
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को शाहनवाज हत्याकांड के पांच आरोपी प्रहलाद सिंह, तेंदर उर्फ तेंदू, बिशन, देवेंद्र और जितेंद्र को भी कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दोनों पक्षों के जेल में आने को जिला प्रशासन ने शांति सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनगर गंभीरता से लिया। इसके लिए डीएम अजय शंकर पाण्डेय ने शासन को अवगत कराया था। मंगलवार शाम को ही शासन से दोहरे हत्याकांड के छह कैदियों को आगरा सेंट्रल जेल स्थानांतरित करने के आदेश आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि शासन के आदेश पर मंगलवार रात में ही सचिन-गौरव हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे छह कैदियों मुजस्सिम, फुरकान, जहांगीर, नदीम, अफजाल और इकबाल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आगरा सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

विधायक भी मिलने पहुंचे जेल पर
शाहनवाज हत्याकांड में कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए पांचों आरोपियों से मिलने के लिए बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक भी जिला कारागार पर पहुंचे। उधर, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह भी आरोपियों के साथ जिला कारागार तक गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed