{"_id":"6388754a5781ee5f61522469","slug":"muzaffarnagar-jdu-rajya-sabha-member-kc-tyagi-farmers-fight-is-not-over-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar : जदयू के राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी बोले-खतौली में विपक्ष का जीतना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar : जदयू के राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी बोले-खतौली में विपक्ष का जीतना जरूरी
Thu, 01 Dec 2022 03:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 01 Dec 2022 03:05 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि खतौली के लिए विपक्ष का चुनाव जीतना बेहद जरूरी है। ये किसान आंदोलन को मजबूती देगा।
विज्ञापन
केसी त्यागी, जदयू राज्यसभा सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी ने कहा कि किसानों की लड़ाई खत्म नहीं हुई है। विपक्ष के लिए खतौली का उप चुनाव जीतना जरूरी है, इससे किसानों के आंदोलन में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: जयंत चौधरी का खतौली में डेरा, बोले- किसानों को जवाब दें भाजपा, क्यों नहीं घोषित किया गन्ना मूल्य
विज्ञापन
शहर के महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के प्रति अपनी सोच में बदलाव नहीं किया गया है। सरकार का रवैया जस का तस बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि किसानों के सामने वर्तमान में विकट हालात हैं। खेती पर खर्च बढ़ रहा है, लेकिन आय नहीं बढ़ी है। इस दौरान पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि खतौली में गठबंधन की स्थिति मजबूत है। भाजपा की नीतियों से आमजन दुखी हो चुका है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि गठबंधन ही किसानों की आवाज बन रहा है।