{"_id":"63886fb684116c309c38a8c4","slug":"chaudhary-jayant-singh-says-bjp-should-answer-the-farmers-why-not-sugarcane-price-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जयंत चौधरी का खतौली में डेरा, बोले- किसानों को जवाब दे भाजपा, क्यों नहीं घोषित किया गन्ना मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जयंत चौधरी का खतौली में डेरा, बोले- किसानों को जवाब दे भाजपा, क्यों नहीं घोषित किया गन्ना मूल्य
Thu, 01 Dec 2022 02:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 01 Dec 2022 02:41 PM IST
सार
खतौली विधानसभा के उप चुनाव के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने सठेड़ी, लोहड्डा समेत कई गांव में नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों से बातचीत की और सरकार पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोकदल पूरी जोर आजमाइश करने में जुटा है। यहां तक कि उपचुनाव से पहले रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह पिछले कई दिन से खतौली विधानसभा क्षेत्र में ही डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को जयंत चौधरी ने खतौली क्षेत्र के कई गांवों में नुक्कड़ जनसभाएं की और ग्रामीणों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेराई सत्र चल रहा है। भाजपा आखिर ये बताए कि गन्ना मूल्य क्यों घोषित नहीं किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: World AIDS Day: छिपाकर नहीं बताकर होगा एड्स से मुकाबला, सहारनपुर से सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
विज्ञापन
खतौली उप चुनाव के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने सठेड़ी, लोहड्डा समेत कई गांव में नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। नीति और नियत में फर्क है। पेराई सत्र चल रहा है, लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य क्यों घोषित नहीं किया गया है।
सरकार की मंशा साफ नहीं है। किसान-मजदूर और महिलाएं भाजपा सरकार में दुुखी हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला है। सपा-रालोद और आसपा गठबंधन आमजन के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहा है। बढ़ती महंगाई का भाजपा जिक्र नहीं करती। भाजपा के लोग जनता को जवाब दें कि महंगाई क्यों बढ़ रही है। रोजगार के अवसर क्यों कम हो रहे हैं।