{"_id":"60afa144d9454c037d1a3bda","slug":"muzaffarnagar-inspector-and-constable-suspended-for-misbehaving-with-bjp-leader-from-muzaffarnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : भाजपा नेता से दुर्व्यवहार पर नपे दरोगा-सिपाही, गाड़ियों की साइड लगने पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : भाजपा नेता से दुर्व्यवहार पर नपे दरोगा-सिपाही, गाड़ियों की साइड लगने पर हुआ था विवाद
Thu, 27 May 2021 07:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 May 2021 07:49 PM IST
सार
आरोप है कि अस्पताल चौकी प्रभारी एसआई जयप्रकाश भास्कर ने भी सिपाही का पक्ष लेते हुए परिचय देने के बावजूद भाजपा नेता के साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें गाड़ी में बैठा लिया और शहर कोतवाली ले गए।
विज्ञापन
ssp abhishek yadav muzaffarnagar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में नई मंडी से बंदियों का मेडिकल कराने पहुंचे कांस्टेबल का भाजपा जिला मंत्री से गाड़ी की साइड लगने को लेकर विवाद हो गया। तीखी नोकझोंक के बाद भाजपा नेता को पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस के इस रवैये के विरोध में भाजपा नेता थाने में ही धरने पर बैठ गए। इस मामले की सूचना अधिकारियों को लगने पर एसएसपी ने मामले में संज्ञान लिया। एसएसपी ने सिपाही को निलंबित व दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद धरना खत्म किया गया।
विज्ञापन
भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन बृहस्पतिवार सुबह किसी काम से जिला अस्पताल गए थे। उनकी गाड़ी इमरजेंसी कक्ष के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान नई मंडी थाने का कांस्टेबल राहुल त्यागी जेल भेजे जा रहे आरोपियों का मेडिकल कराने अस्पताल पहुंच गए, जहां उनकी गाड़ी से भाजपा नेता की गाड़ी की साइड लग गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि अस्पताल चौकी प्रभारी एसआई जयप्रकाश भास्कर ने भी सिपाही का पक्ष लेते हुए परिचय देने के बावजूद भाजपा नेता के साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें गाड़ी में बैठा लिया और शहर कोतवाली ले गए। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भाजपा नेता का कुर्ता भी फाड़ दिया।
शहर कोतवाली पहुंचने पर भाजपा जिला मंत्री धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी मिलते ही अन्य भाजपा नेता भी थाने जा पहुंचे और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया।
सूचना पर सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने शहर कोतवाली पहुंचकर भाजपा नेताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने मामले की शिकायत एसएसपी अभिषेक यादव से की, जिस पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी अस्पताल जयप्रकाश भास्कर को लाइन हाजिर और सिपाही राहुल त्यागी को निलंबित कर दिया। मामले की जांच के भी आदेश दिए गए, जिसके बाद भाजपा नेता शांत हुए और धरना खत्म किया।
इन्होंने कहा
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि जिला अस्पताल में किसी बात को लेकर भाजपा पदाधिकारी से पुलिसकर्मियों का विवाद हुआ था। दरोगा व सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए गए हैं।