फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   muzaffarnagar dm ajay shankar pandey becoming inspiration by cleaning his office daily by himself

अपने दफ्तर में खुद सफाई कर मिसाल कायम कर रहे मुजफ्फरनगर के डीएम, बन रहे दूसरों की प्रेरणा

Sun, 05 May 2019 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 May 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar dm ajay shankar pandey becoming inspiration by cleaning his office daily by himself
अपने दफ्तर में खुद सफाई कर दूसरों से स्वच्छता को दस मिनट देने की अपील करते डीएम अजय शंकर पांडेय - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले के डीएम अजय शंकर पांडेय शहर के नागरिकों के लिए एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। यहां डीएम ने प्रति दिन दस मिनट स्वच्छता अभियान को दे दिए हैं। उन्होंने अपने ऑफिस की सफाई में दस मिनट देकर जिले के लोगों के लिए प्रेरणा बनने का काम किया है। 

विज्ञापन


डीएम अजय शंकर पांडेय ने अपने ऑफिस के बाहर लिख दिया है कि उनके कमरे को गंदा न करें, इसकी सफाई वह स्वयं करते हैं। प्रत्येक दिन दस मिनट वह सफाई के लिए निकाल रहे हैं। डीएम ऐसा कर दूसरे लोगों स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।

विज्ञापन

डीएम ने जिले की जनता से भी अनुरोध किया है कि वह अपने 24 घंटों में से मात्र 10 मिनट का समय सफाई कार्य में दें। एक हजार सफाई कर्मियों से हम यह उम्मीद करें कि वह पूरे नगर को साफ कर देंगे तो यह न्यायोचित नहीं है। मात्र 10 मिनट का समय यदि प्रत्येक नागरिक देने लगे तो पूरा शहर चकाचक हो जाएगा। 

डीएम ने कहा कि इसकी शुरूआत उन्होंने खुद से की है। कार्यालय में पहुंचकर वह सबसे पहले दस मिनट सफाई कार्य को दे रहे हैं। कमरे की साफ-सफाई स्वयं झाडू़ लगाकर करते हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed