मुजफरनगर : कोविड कंट्रोल रूम को देखकर आश्चर्यचकित रह गए मुख्यमंत्री, डीएम ने कराया व्यवस्थाओं से कराया अवगत
अचानक व्यवस्था में हुए बदलाव को देखकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, प्रमोद ऊटवाल अफसरों का मुंह ताकते रह गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और एडीएम अमित सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोविड कंट्रोल रूम से संचालित व्यवस्थाओं के बारे में पूरी जानकारी दी। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कंट्रोल रूम से ऑक्सीजन, बेड, दवा आदि सभी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। कोविड कंट्रोल रूम से पीड़ितों की हरसंभव मदद की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी जिला प्रशासन के प्रयास को देखकर खुश नजर आए।
सोमवार को पुलिस लाइन में हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे कलक्ट्रेट स्थित कोविड कंट्रोल रूम में पहुंचे। यहां कंट्रोल रूम की भव्यता को देखकर खुद ही आश्चर्यचकित दिखाई दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे और एडीएम अमित सिंह ने मुख्यमंत्री के सामने सारी व्यवस्थाओं के बारे में पूरी जानकारी दी। डीएम और एडीएम ने एक-एक रजिस्टर को सीएम के सामने रखा।
बताया कि शिकायत आती है, उसे लिखा जाता है। संबंधित अधिकारी से बात कर उसका निराकरण किया जाता है। कंट्रोल रूम पर आने वाले सभी नंबरों को रजिस्टर में लिखा जा रहा है। कंट्रोल रूम से जनता की ऑक्सीजन, बेड, दवा आदि सभी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। अचानक व्यवस्था में हुए बदलाव को देखकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, प्रमोद ऊटवाल अफसरों का मुंह ताकते रह गए।
कंट्रोल रूम को देख हतप्रभ रह गए संजीव बालियान
कोविड कंट्रोल रूम को लेकर जब केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ, संजीव बालियान से बात हुई, तो उन्होंने कहा कि हम तो इस कंट्रोल रूम को देख के ही हतप्रभ रह गए। चलो कोई बात नहीं, प्रशासन ने अब इतना अच्छा बना दिया है तो यह चलना चाहिए। अगर यह निरंतर चलता रह तो जनता की आधे से अधिक समस्याओं का निराकरण तो यहीं से हो जाएगा।
इंटरनेट चलने पर अफसरों ने राहत की सांस ली
मुजफ्फरनगर मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर जैसे ही पुलिस लाइन में उतरा तो कोविड कंट्रोल रूम का इंटरनेट बंद हो गया। रोडवेज के पास लाइन में फाल्ट हो गया। प्रशासन की सारी तैयारियों पर अचानक पानी फिरने की स्थिति बन गई। बड़ी तेजी के साथ अफसरों ने एनआईसी से इंटरनेट की लाइन कंट्रोल रूम में जुड़वाई। जैसे ही मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम में कदम रखा इंटरनेट चल गया। यहां मौजूद अफसरों ने राहत की सांस ली।