यूपी: हाईवे पर खाई में पलटी अनियंत्रित कार, दर्दनाक हादसों में 4 लोगों की मौत, कई घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में दो अलग- अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस के अनुसार घायलों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के खतौली बाईपास हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसमें सुमित पुत्र ज्ञानवीर निवासी नारनौल और नरेश पुत्र सतपाल निवासी गांव हसनपुर थाना मुरथल जिला सोनीपत दोनों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में अमित, ज्ञानवीर, अमित नाथ पुत्र सतपाल नाथ, आशीष उर्फ जॉनी पुत्र ज्ञान सिंह गांव घोसी थाना बहरी जिला झज्जर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि यह लोग हरियाणा से हरिद्वार भंडारा करने जा रहे थे। घायलों को मेरठ के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल मोदीपुरम में भर्ती कराया गया है।
वहीं मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत। मृतक कपिल (22) पुत्र प्रमोद निवासी सिरसलगढ़ थाना बिनौली और पप्पू (36) पुत्र जगदीश निवासी मतानतनगर थाना बालैनी जिला बागपत के निवासी थे।
बताया जा रहा है कि ये दोनों एक ही बाइक से कही जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/