फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, BJP MLA Vikram Saini has target on Arvind Kejriwal

भाजपा विधायक का 'आप' की जीत पर वार, कहा- दिल्ली में झूठ बोलने वालों की बनी सरकार

Thu, 13 Feb 2020 01:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Feb 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, BJP MLA Vikram Saini has target on Arvind Kejriwal
विधायक विक्रम सैनी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अब उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर कहा कि झूठ बोलने वालों और फ्री बिजली देने वालों की सरकार बनी है।

विज्ञापन

 
यह बात उन्होंने बुधवार को जानसठ के गांव कवाल में निजी चैनलों के प्रतिनिधियों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि देश के हित की बात करने वालों को हरा दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए काम किए, लोगों ने उनको भुला दिया। ये लोग आगे पछताएंगे। हम फिर भी सम्मान करते हैं। दिल्ली में सड़कें टूटी पड़ी हैं। बाद में चिल्लाएंगे लोग। जब बिजली के बिल बढ़कर आएंगे, केजरीवाल कहां से देंगे भाई। उनके घर में नोट बनाने की मशीन है क्या। कोई पेड़ ऐसा है, पैसे झड़ते हैं वहां से। सब जनता के बीच से निकलेगा। ज्यादा टैक्स लगेगा, विकास कार्य नहीं होंगे। बस फ्री बिजली जलाए जाओ, वाई-फाई फ्री इस्तेमाल किए जाओ, बाकी विकास कार्य होंगे नहीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी के मंच पर पहुंचने से पहले विधायक के बिगड़े बोल, पढ़िए- इस बार क्या कहा...
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी के अलावा कोई जीत नहीं सकता। यहां के लोग देशभक्त हैं। लोगों में देशभक्ति है और दिलो-दिमाग में हिंदुत्व है। उनके दिमाग में देश को आगे बढ़ाने की एक सोच है। यहां फ्री खाने वाले नहीं हैं। हमारे गांव के लोग कभी फ्री की बात नहीं करते। गांव के लोग कहते हैं हम बिल देंगे, तब बिजली इस्तेमाल करेंगे। हमारे लोग ईमानदार हैं, वहां (दिल्ली) के लोग भी ईमानदार हैं, लेकिन लालच में आ गए।

विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता फ्री के लालच में आ गई है। इसलिए जो देश हित की बात करते हैं, उनको हरा दिया गया। दिल्ली की जनता अब पछताएगी। यूपी में भाजपा के अलावा किसी अन्य पार्टी की सरकार नहीं बन सकती।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed