आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर भाजपाई भड़के, आरोपी एडमिन गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सअप पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला अपमानजनक वीडियो वायरल करने को लेकर भाजपाई भड़क गए। इस वीडियो वायरल को लेकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस का घेराव किया। पुलिस ने एडमिन समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने नामजद आरोपी एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मुजफ्फरनगर में खतौली का है।
मोहल्ला काजियान निवासी वसीम अहमद पुत्र नईमूददीन अपने मोबाइल पर व्हाट्सअप ग्रुप चलाता है, जिसका वह एडमिन भी है। बृहस्पतिवार को एडमिन के व्हाटसअप ग्रुप पर शाह आलम नाम के युवक ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की एक आपत्तिजनक वीडियो को वायरल कर दी। इस वीडियो के वायरल होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। जैसे ही इस वीडियो वायरल की जानकारी हिंदू संगठनों को लगी, तो उनमें भी रोष व्याप्त हो गया।
आक्रोशित भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मंसूरपुर विनीत ठाकुर, पूर्व सभासद अनुज सहरावत, चंचल भूटानी, अंकुर सिंघल, अमित ठाकुर, मोनू मंगवानी, भरतेश शर्मा आदि कार्यकर्ता बृहस्पतिवार की शाम को एकत्र होकर थाने में पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज का घेराव करते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। भाजपाइयों ने इंस्पेक्टर को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर एडमिन वसीम अहमद व शाह आलम के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी एडमिन वसीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें : देवी-देवताओं के अश्लील फोटो नेट पर डाले, हिंदू संगठनों में जबरदस्त आक्रोश
इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्जकर नामजद आरोपी वसीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जुट गई है।
सभासद अनवर कुरैशी भी जेल गए थे
नगर पालिका के सभासद अनवर कुरैशी ने भी पिछले वर्ष व्हाटसअप ग्रुप पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपमानजनक फोटो वायरल कर दिया था, जिसको लेकर भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर किया था। पुलिस ने सभासद अनवर कुरैशी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया था। सभासद इस मामले में जेल भी गए थे। पूर्व में इनकी पत्नी सभासद थी, अबकी बार खुद अनवर कुरैशी सभासद निर्वाचित हुए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/