मुजफ्फरनगर: विद्युत निगम की टीम पर हमला, दो कर्मी घायल, महिलाओं समेत कई पर मुकदमा दर्ज
- मोहल्ला सद्दीकनगर में विद्युत चोरी की शिकायत पर चेकिंग करने पहुंची थी टीम
- जेई ने आरोपी नासिर सहित अज्ञात में महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के खतौली में मोहल्ला सद्दीकनगर में बिजली चोरी की सूचना पर छापा मारने गई विद्युत निगम की टीम पर हमला कर दिया गया। कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट की गई। हमले में दो कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने जेई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
कस्बे के मोहल्ला सद्दीकनगर में बिजली चोरी की सूचना पर विद्युत निगम की टीम जेई नीरज शर्मा के नेतृत्व में छापा मारने पहुंची थी। टीम में अन्य कर्मचारी भी शामिल थे। जेई नीरज शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान मोहल्ला निवासी नासिर के घर में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसके बाद नासिर पक्ष ने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने महिलाओं के साथ मिलकर टीम पर हमला कर दिया।
टीम में शामिल अफसर किसी तरह जान बचाकर भागे, जिनमें से दो कर्मचारियों को महिलाओं ने बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की, जिसमें दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों कर्मचारियों को मुक्त कराकर उनका उपचार कराया।
शाम के समय जेई नीरज शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने नासिर व अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, आरोपी पक्ष की महिलाएं दोपहर के समय थाने पहुंची और विद्युत निगम की टीम पर दीवार फांदकर घर में घुसने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया, जिन्हें पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर लौटा दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/