फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar administration was bought dry ration of 50 lakhs without tender

यूपी: प्रशासन ने बगैर टेंडर के 50 लाख का सूखा राशन खरीदा, इन फर्मों से हुई खरीदारी

Sat, 16 May 2020 08:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 May 2020 08:16 PM IST
सार

  • प्रशासन ने बगैर टेंडर के 50 लाख का सूखा राशन खरीदा
  • केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के पत्र के जवाब में प्रशासन ने फर्मों का ब्योरा दिया
  • ब्लैकलिस्ट की गई अन्नपूर्णा से भी की गई खरीदारी
  • एडीएम अमित सिंह की ओर से जनप्रतिनिधियों को भेजे गए जवाब

विज्ञापन
Muzaffarnagar administration was bought dry ration of 50 lakhs without tender
डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के पत्र के जवाब में प्रशासन ने राशन किट खरीदने में खर्च की धनराशि का ब्योरा दे दिया है। प्रशासन ने बगैर टेंडर के 50 लाख रुपये का सूखा राशन खरीदा है, जिसमें आटा और चावल ही अधिक है। प्रशासन ने टेंडर को यह कहते हुए मना कर दिया गया है कि आपदा में अफसरों को सीधे खरीदारी का अधिकार है। अन्नपूर्णा एग्रो से भी प्रशासन ने सीधे खरीदारी की है।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. बालियान के पत्र लिखने के बाद प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी और प्रमोद ऊटवाल ने भी जिला प्रशासन से राशन किट पर खर्च की गई धनराशि का ब्योरा मांगा था। इस पर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने छुट्टी पर गए एडीएम प्रशासन अमित सिंह को ही बुलाया और जवाब देने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


एडीएम अमित सिंह की ओर से शनिवार को डॉ. बालियान सहित राज्यमंत्री एवं विधायकों को जवाब भेजे गए। जवाब में कहा गया कि एक अप्रैल को खाद्य पदार्थों के जिलास्तर पर गठित कमेटी ने रेट तय किए थे। उसी के आधार पर खरीदारी की गई। दैवीय आपदा को लेकर पूर्व में जारी शासनादेश के आधार पर तहसीलों ने खरीदारी की। तहसील सदर में विभिन्न फर्मों से 38.81 लाख के आटा-चावल के साथ रिफाइंड, नमक, धनिया, आलू, बिस्किट आदि की खरीदारी की गई। खतौली तहसील में एक लाख 36 हजार के आटा-चावल आदि की खरीदारी हुई। तहसील जानसठ में 4.23 लाख और बुढ़ाना तहसील में 5.49 लाख की खरीदारी कर भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: तहसीलदार के बाद एसडीएम पर गिरी गाज, डीएम ने मांगा था जवाब, ये है पूरा मामला

इन फर्मों से हुई खरीदारी
जिला प्रशासन ने सदर तहसील में जिन फर्मों से आटे की खरीदारी की है, उनमें खतौली की अन्नपूर्णा एग्रो से भी एक लाख 40 हजार रुपये का आटा खरीदा गया। धीमान एग्रो खांजापुर से एक लाख 35 हजार का, सात्विक फ्लोर मिल से 93,150 का, सिंघल एग्रो वहलना से 16 लाख 80 हजार रुपये का आटा खरीदा गया। नई मंडी की तीन फर्मों से नौ लाख 37 हजार 790 की चावल की खरीदारी बताई गई है। इसी तरह दाल, बिस्किट, आलू, रिफाइंड की खरीदारी दिखाई गई है। अन्नपूर्णा से खतौली तहसील ने भी आटा की खरीदारी की है। 

एक लाख तक की खरीदारी का अधिकार
कोरोना आपदा को लेकर जिले में तैनात किए गए नोडल अधिकारी आरएन यादव ने बताया कि आपदा के दौरान शासन ने अब से पहले तहसीलों को 20 हजार तक की खरीद का अधिकार सीधे दे रखा था। हाल ही में इसे एक लाख रुपये तक कर दिया गया। एक लाख से ऊपर की खरीदारी बिना टेंडर के नहीं की जा सकती। यदि सीधे खरीदारी हुई है तो मामला गंभीर है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed