फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: 85 year old man commits suicide by hanging, deadbody of 40 year old man found lying in civil line area

मुजफ्फरनगर : 85 साल के वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सिविल लाइन क्षेत्र में पड़ा मिला 40 साल के व्यक्ति का शव 

Sat, 25 Sep 2021 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Sep 2021 12:08 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के नई मंडी थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक 85 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उनका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं जिले के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: 85 year old man commits suicide by hanging, deadbody of 40 year old man found lying in civil line area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक 85 साल के वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव उनके आवास पर ही पंखे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वृद्ध ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं सिविल लाइन क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार नई मंडी थानाक्षेत्र की भारतीय कॉलोनी निवासी 85 वर्षीय वृद्ध अपने घर पर ही थे। शनिवार सुबह उनका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चर्चा: मौलाना कलीम की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आईं सना खान, बोल्डनेस को छोड़ अपनाया बुर्का, हैरान कर देंगी बदलाव की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं जिले के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछाताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed