फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslim women said protest is continue in Deoband against CAA and statement of PM Modi

मुस्लिम महिलाओं ने कड़े शब्दों में की पीएम मोदी के बयान की निंदा, देवबंद में जारी है धरना

Tue, 18 Feb 2020 01:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Feb 2020 01:19 AM IST
सार

नागरिकता कानून के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीछे नहीं हटने के बयान की मुस्लिम महिलाओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

विज्ञापन
Muslim women said protest is continue in Deoband against CAA and statement of PM Modi
सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करती मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरिकता कानून के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीछे नहीं हटने के बयान की ईदगाह मैदान में धरनारत महिलाओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने सरकार से जनहित में फैसले पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन


सहारनपुर के देवबंद में मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को धरना प्रदर्शन के 22वें दिन शाजिया गालिब, कहकशा कासमियां और हीना ने कहा कि सरकार के फैसले देशवासियों के हित में होने चाहिए। प्रधानमंत्री का बयान हम दबाव होने के बावजूद भी सीएए पर अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे, सरकार की हठधर्मिता को दर्शाता है। अरशी और दरखशा ने कहा कि देश में सैकड़ों जगह लोग सरकार के गलत फैसले के खिलाफ सड़कों पर हैं और सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार तक करने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएए के पक्ष में महिलाओं का धरना, लिखा- समर्थन में हैं 'भारत की मुस्लिम बेटियां'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार का यह रुख हमारी कोशिशें और उभारेगा। सीएए की समाप्ति तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। हसीन नाज ने कहा कि हमें देश के कानून पर पूरा भरोसा है। उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट सरकार द्वारा बनाए गए काले कानून को लागू नहीं होने देगी। नाहिद जेबा, आयशा चौधरी, रूबीना फातिमा व शादमीना ने तराने व गीतों के माध्यम से अपने मन की बात कही।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed