फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder: Youth from Meerut stabbed to death in Delhi, chaos in the family

Murder: मेरठ के युवक की दिल्ली में चाकू गोदकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 29 Apr 2024 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Apr 2024 11:35 AM IST
सार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लडपुरा निवासी युवक की दिल्ली में चाकू गोदकर हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि युवक दिल्ली की एक प्रिंटिंग प्रेस में कार्य करता था।

विज्ञापन
Murder: Youth from Meerut stabbed to death in Delhi, chaos in the family
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लडपुरा निवासी जाहिद (29) पुत्र सत्तार की दिल्ली में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि वह अपने छोटे भाई शाकिब के साथ दिल्ली स्थित जहांगीरपुरी पत्ते वाली गली में रहता था। दोनों भाई निजी प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे। वहीं रविवार को छोटा भाई अपनी ड्यूटी पर चला गया।

विज्ञापन


इसके बाद शाम जब वह वापस लौटा तो उसके भाई का लहूलुहान हालत में शव पड़ा हुआ था। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के भाई का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद देर शाम तक उसका शव गांव लडपुरा पहुंचेगा। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जाहिद अपने छोटे भाई शकिब के साथ दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित पत्ते वाली गली में किराए के मकान में रहते थे। रविवार को शाकिब अपने नियमित समय पर निजी प्रिंटिंग प्रेस में काम करने के लिए चला गया।

जब वह देर शाम अपने कमरे मे पहुंचा तो उसके कमरे के बाहर पुलिस और आसपास के लोगो की भीड़ जमा थी। जब उसने भीड़ लगी होने का कारण पूछा तो लोगो ने उसके भाई जाहिद की चाकू गोदकर हत्या करने की जानकारी दी, जिस पर वह दौड़कर अपने भाई के शव के पास पहुंचा।

अपने भाई का लहूलुहान हालत में शव देखकर चीख-चीख कर रोने लगा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई शाकिर ने बताया कि उसके भाई का शव पोस्टमार्टम के बाद अपने गांव लडपुरा लाया जाएगा।

युवती को लेकर हुई हत्या
मृतक के भाई शाकिब ने बताया कि उसके भाई की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस ने एक युवती की हिरासत मे लिया है। वहीं भाई की हत्या के दौरान पड़ोसी युवक भी चाकू लगने से घायल हुआ था जिसे बेहोशी की हालत मे उपचार के लिए नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के भाई ने आशंका जताई है कि प्रेमी संग मिलकर उसके भाई की हत्या कराई है।

मृतक की मोत पर परिवार में मचा कोहराम 
जाहिद की चाकू गोदकर हत्या की जानकारी मिलते ही उसकी मां मुन्नी, पत्नी अफशा, और भाई शाबिर, शाकिर, और शाकिब का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed