फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder was revealed after missing complaint, father killed son in extra marital affair in Sardhana Meerut

Murder: गुमशुदगी की तहरीर दी तो खुला हत्या का राज, इकलौते बेटे का शव देखकर बदहवास हुई मां, रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 28 Aug 2023 12:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Aug 2023 12:06 PM IST
सार

मेरठ के सरधना में अवैध संबंधों के चलते एक पिता ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। युवक कई दिनों से लापता चल रहा था। मां की तहरीर पर पुलिस उसे तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस जांच में पूरी वारदात सामने आई है।

विज्ञापन
murder was revealed after missing complaint, father killed son in extra marital affair in Sardhana Meerut
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना थानाक्षेत्र के छुर गांव में पिता संजीव तालियान (50) द्वारा बेटे सचिन (27) की हत्या की वारदात से हर कोई हैरान है। हत्याकांड का खुलासा मां मुनेश देवी की तहरीर के बाद हुआ। 26 अगस्त को सचिन की मां ने गुमशुदगी की तहरीर देते हुए पति पर शक जताया था। इसके बाद पुलिस ने संजीव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि संजीव तालियान अपने बेटे सचिन को रास्ते से हटाने के बाद दूसरी शादी करने की तैयारी में था। पुलिस की जांच में सामने आया कि संजीव ने कुछ संपत्ति खरीदी थी, जो अवैध संबंधों में एक महिला के बच्चों के नाम कर दी।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: Murder: गुमशुदगी की तहरीर दी तो खुला हत्या का राज, इकलौते बेटे का शव देखकर बदहवास हुई मां, रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस कारण सचिन और मुनेश का परिवार में कलह बढ़ती जा रही थी। कुछ दिन पहले भी सचिन पर रास्ते में गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने का प्रयास किया था। सचिन एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में डिलीवरी पहुंचाने का काम करता था। बीमारी मां के साथ पिता से अलग गांव में रह रहा था। 22 अगस्त को अमित मां को देखने अस्पताल गया था। रास्ते से ही वह लापता हो गया था। 


 

murder was revealed after missing complaint, father killed son in extra marital affair in Sardhana Meerut
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

मां बोली-मेरा तो सब कुछ खत्म हो गया
नदी से सचिन का शव निकालकर पुलिस ने उसकी मां से शनाख्त कराई। बेटे का गला-सड़ा शव देख मां बदहवास होकर गिर पड़ी। यही कहती रही कि मेरा लाल चला गया अब मेरा ख्याल कौन रखेगा। मेरा तो सबकुछ खत्म हो गया। 

हत्या से पहले होटल में खाया था खाना 
सचिन की हत्या के लिए पिता ने गांव के ही अमित को पांच लाख की सुपारी दी थी। वारदात वाले दिन अमित ने सचिन को झांसे में लिया और मेरठ के एक होटल में खाना खिलाया। फिर अमित और सचिन मेरठ करनाल हाईवे से भूनी पहुंचे और एक शराब की बोतल खरीदी। शराब पीने के बाद बेहोश होने पर अमित ने व्हाट्सएप कॉल कर संजीव को बुला लिया। वहां पहुंचकर दोनों ने ईंट से वार किया और गमछे से गला दबाकर हत्या की। 

वर्ष 2015 में भी जेल जा चुका है अमित
पुलिस के अनुसार अमित (30) पहले भी एक हत्या के मामले में 2015 में जेल जा चुका है। सचिन की हत्या के बाद संजीव और अमित ने रिश्तेदारों को फंसाने की कोशिश की। मोबाइल को बिटावदा में गोबर के ढेर में दबा दिया था।

हिंडन नदी के आसपास बागपत और बुढ़ाना क्षेत्र में सचिन की कई रिश्तेदारी हैं। ऐसे में रिश्तेदारों पर शक जाए, इसको देखते हुए मोबाइल बायवाला के पास छिपा दिया। बाइक और शव अलग-अलग फेंक दिए। बाइक की नंबर प्लेट तोड़कर जमीन में दबा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed