हत्या, आत्महत्या या फिर हादसा: जांच रिपोर्ट से होगा गौरव की मौत का खुलासा, मोबाइल से खुलेंगे राज
पुलिस ने गौरव के मोबाइल की जांच की। इसमें गौरव की अंतिम बार बहन से बातचीत हुई। बहन ने बताया कि पीछे से कोई आवाज आ रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के जलवायु टावर बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से गिरे गौरव की मौत के बाद पोस्टमार्टम, मोबाइल की सीडीआर और फोरेंसिक विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इनकी पड़ताल से ही खुलासा होगा कि यह मामला हत्या, आत्महत्या या फिर हादसे का है। पुलिस का दावा कि जहां से गौरव को गिरना बताया गया है, वहां हादसा होने के संभावना कम है। गौरव के अपने परिवार के साथ कैसे संबंध थे, इसकी जांच की जा रही है। परिवार ने बताया कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं था। पुलिस ने घटनास्थल और गौरव के फ्लैट से भी नमूने लिए हैं, ताकि महत्वपूर्ण सुराग मिल सके। गौरव के कुछ सामान की जांच भी की गई है, लेकिन कोई विशेष जानकारी नहीं मिली।
फोन पर आ रही थी दूसरे की आवाज
पुलिस ने गौरव के मोबाइल की जांच की। इसमें गौरव की अंतिम बार बहन से बातचीत हुई। बहन ने बताया कि पीछे से कोई आवाज आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि जैसे गौरव के साथ फ्लैट में दूसरा व्यक्ति था। बहन को आशंका है कि उसके भाई की हत्या की गई और हादसा दर्शाने के लिये शव को पांचवीं मंजिल से फेंका गया है। बहन ने बताया कि गौरव ने रोजाना की तरह राजी-खुशी पूछने के लिए बात की थी।
यह भी पढ़ें: आज से नए रेट लागू: दो रुपये प्रति लीटर महंगा दूध, बढ़े दामों से बिगड़ेगी जेब की सेह
मोबाइल से राज खुलने की संभावना
गौरव के मोबाइल से वारदात का खुलासा होने की संभावना है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने गौरव के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है।
जलवायु टावर में दो फ्लैट
गौरव अविवाहित था। रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने जलवायु टावर में एक फ्लैट सेक्टर ए में और दूसरा सी ब्लाक में लिया है। सी-ब्लाक वाले फ्लैट में उनका इकलौता बेटा अकेला रहता था। रिटायर्ड इंस्पेक्टर या उनकी पत्नी जब भी यहां आते थे तो वह ए ब्लाक वाले फ्लैट में रहते थे। गौरव के पास फ्लैट में कौन-कौन आते थे। इसकी जांच हो रही है।
पुलिस की प्राथमिक जांच में हादसा बताया गया है। मामला गंभीर है। इसके चलते थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में अन्य तथ्य सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी