आज से नए रेट लागू: दो रुपये प्रति लीटर महंगा दूध, बढ़े दामों से बिगड़ेगी जेब की सेहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य तेलों में घी, तेल और रिफाइंड के बाद अब दुग्ध विक्रेता कंपनियों ने भी दूध के रेट में 2 रुपये तक की वृद्धि कर दी है। आज से लोगों को अमूल और कैलाश डेयरी का दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा दूध खरीदना पड़ेगा। महंगे दूध के चलते लोगों की जेब पर रोजाना करीब डेढ़ लाख रुपये का बोझ बढ़ जाएगा।
दुग्ध कंपनियों ने जुलाई 2021 में दूध के भाव दो रुपये बढ़ाए थे। अब छह माह बाद अमूल ने दोबारा दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए है। अमूल के सभी मिल्क प्रोडक्ट अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल ताजा, अमूल टी स्पेशल, अमूल स्लिम एवं क्रीम में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
मंगलवार शाम से नए रेट लागू हो जाएंगे। ललित अमूल ने बताया कि अमूल दूध अब 58 रुपये प्रति लीटर से 60 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कैलाश डेरी के संचालक बिजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कैलाश के पैक्ड दूध का रेट में भी 2 रुपये बढ़ाए गए हैं। अभी तक दूध का रेट 56 रुपये था जिसे बढ़ाकर 58 रुपये कर दिया गया है। नए रेट मंगलवार सुबह से लागू हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन से वतन वापसी की जद्दोजहद : यूपी के बागपत के कई छात्र फंसे, परिजनों में दहशत, पल-पल कर रहे दुआएं
डेरी पर भी चार रुपये तक महंगा हुआ दूध
डेरी संचालकों ने फुल क्रीम दूध की कीमत 58 रुपये से 62 रुपये तक कर दिया है। दीपक ने बताया कि शहर के विभिन्न डेरियों में दूध 54 से 58 तक मिल रहा था। अब दूध का रेट 58 से 62 रुपये के बीच हो गया है।
75 हजार लीटर दूध की आपूर्ति करती हैं दोनों कंपनी
अमूल और कैलाश डेयरी शहर में रोजाना करीब 75 हजार लीटर दूध रोजाना आपूर्ति करती है। अमूल के एरिया इंचार्ज नितेश तोमर ने बताया कि अमूल शहर में रोजाना करीब 60 हजार लीटर दूध की बिक्री करता है। वहीं कैलाश डेयरी संचालक बिजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कैलाश डेयरी से रोजाना करीब 15 हजार लीटर दूध की बिक्री होती है। दोनों डेयरी से करीब 75 हजार लीटर दूध की आपूर्ति होती है। दो रुपये प्रति लीटर वृद्धि होने से डेढ़ लाख रुपये प्रतिदिन का बोझ लोगों की जेब पर पड़ेगा।
सात माह में दूध के भाव पहले दो रुपये अब फिर 2 रुपये बढ़ा है। इसका सीधा असर रसोई पर पड़ रहा है। - शालिनी अग्रवाल, निवासी देवीनगर
सभी खाद्य पदार्थों के रेट बढ़ गए हैं। अब कंपनियों के साथ दूधिया और छोटी डेयरियों ने भी दूध के रेट बढ़ा दिए हैं। -मेघा बंसल, निवासी सरस्वती लोक
कमाई बढ़ी नहीं और महंगाई बढ़ती जा रही है। बच्चे बड़े हो रहे हैं, ऐसे में पढ़ाई का खर्च भी बढ़ रहा है। - नेहा गोयल निवासी गांधीनगर
दिन की शुरुआत दूध और चाय के साथ होती है। दूध का रेट बढ़ाना गलत है। महंगाई पहले ही कमर तोड़ रही है। -रेनू सिंघल, गृहणी