फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of a fast food vendor: The person on whose mobile was found turned out to be the murderer

फास्ट फूड विक्रेता की हत्या: जिस पर मोबाइल मिला, वही निकला हत्यारा, साथी संग मिलकर ऐसे वारदात को दिया अंजाम

Tue, 01 Oct 2024 11:55 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 01 Oct 2024 11:55 AM IST
सार

मेरठ के छावनी क्षेत्र में फास्ट फूड विक्रेता की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अभी फरार है।

विज्ञापन
Murder of a fast food vendor: The person on whose mobile was found turned out to be the murderer
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के छावनी क्षेत्र में फास्ट फूड विक्रेता सचिन प्रजापति की हत्या का पुलिस ने सोमवार शाम को खुलासा कर दिया। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि जिसे मोबाइल मिला था, उसी मजदूर ने अपने साथी संग मिलकर की थी। दोनों ने नशे की हालत में सचिन को पीटकर पहले मार डाला और फिर शव का जला दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विवाहिता की माैत: कमरे में पंखे से लटका मिला शव, आठ माह की गर्भवती थी आसमीन, पति समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक और मोबाइल लूटने के लिए की गई थी। आरोपी मन्नू और संजय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी विजय अभी फरार है।

कंकरखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 510 आर्मी बेस वर्कशाप क्रेडिट को-ऑपरेटिव बैंक के पास शुक्रवार सुबह युवक का अधजला शव मिला था। पुलिस और फोरेंसिक टीम को घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। मौके से बीयर और शराब की खाली बोतलें मिलीं थीं।

आशंका जताई जा रही थी कि शराब पिलाने के बाद युवक की हत्या की गई और पहचान मिटाने के मकसद से शव जला दिया गया। शव के पास ही खून से सनी सीमेंट की टाइल पड़ी थीं और खून फैला था। पास से मिले पैनकार्ड के जरिए युवक की पहचान सचिन प्रजापति के रूप में हुई थी।

Murder of a fast food vendor: The person on whose mobile was found turned out to be the murderer
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सचिन के पिता सुखवीर और मां मुकेश देवी पल्लवपुरम के डौरली में रहते हैं। सचिन डौरली में फास्ट फूड की दुकान चलाता था। वह पत्नी मोनिका, पांच वर्षीय पुत्र दक्ष और 11 माह के दूसरे पुत्र के साथ कंकरखेड़ा के नंगलाताशी में रहता था। 

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि घटना की जांच में जुटी पुलिस ने मन्नू आर्या निवासी जवाहरपुरी कंकरखेड़ा और संजय निवासी इंदिरा मार्किट लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। मन्नू फिलहाल कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे रह रहा था। जबकि संजय न्यू अशोकपुरी कंकरखेड़ा में अपने बहनोई नरेश के यहां रह रहा था।

यह भी पढ़ें: BKU Protest: वार्ता विफल, पांचवें दिन भी थाने पर डटे किसान, गन्ना समिति चुनाव में धांधली की सीएम से की शिकायत

विज्ञापन

संजय के पास सेे सचिन से लूटा गया मोबाइल बरामद किया। मन्नू की निशानदेही पर घटना के समय पहनी खून से सनी शर्ट बरामद की। आरोपियों ने बताया कि सचिन ओवरब्रिज के नीचे शराब पी रहा था। उन्होंने विजय निवासी बादाम मंडी कंकरखेड़ा के साथ मिलकर सचिन से बाइक और मोबाइल लूटने का प्रयास किया। 

विरोध करने पर उसके सिर पर ईंट मारकर मरणासन्न कर दिया। उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। पैनकार्ड और एटीएम कार्ड वहीं फेंक दिए। आरोपी विजय को पुलिस तलाश कर रही है। एसएसपी ने एसपी सिटी और सीओ कैंट के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की थी। 48 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया। एसएसपी ने टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed