{"_id":"5e027dbd8ebc3e87c56e9c6a","slug":"murder-in-meerut-meerut-news-mrt460418872","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैची के कारखाने में चाकू से गोदकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैची के कारखाने में चाकू से गोदकर युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र स्थित कैंची के कारखाने में मंगलवार को वेस्ट बंगाल निवासी युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी के बाद एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। वारदात के पीछे एक महिला से संबंध होने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, वेस्ट बंगाल के दुर्गापुरा निवासी रियाजुद्दीन (35) पुत्र मंसूर पांच साल से लिसाड़ीगेट में किराये के मकान में रहता था। चार साल से उसके एक महिला से संबंध थे। पति को छोड़कर महिला उसके पास रहने लगी थी। इस कारण महिला का पति उससे रंजिश मानता था। मंगलवार को महिला के पति ने रियाजुद्दीन को समर गार्डन में आस मोहम्मद के कैंची कारखाने में बुलाया। वहां शराब पार्टी हुई। इसके बाद महिला के पति ने रियाजुद्दीन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी।
हत्या की सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। मामले में कैंची कारखाना संचालक आस मोहम्मद और आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या हुई है। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई जगह पर दबिश दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
चाकू से किए 12 वार
आरोपी ने रियाजुद्दीन को कैंची के कारखाने में ले जाकर शराब पिलाई। उसके बाद चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने 12 बार चाकू से वार किये। वारदात के बाद मौके से भाग गया। बताया गया कि आरोपी ने पहले भी कई बार उसकी हत्या करने का प्लान बनाया था।
चार साल पहले चली गई थी पत्नी
लोगों ने बताया कि रियाजुद्दीन के साथ आरोपी की पत्नी चार साल पहले चली गई थी। कई बार उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। महिला के तीन बच्चे भी हैं। दो बच्चे अपने पिता और एक बच्चा मां के साथ रहता है। पुलिस का कहना कि रियाजुद्दीन के अलावा उसके परिवार का कोई सदस्य यहां नहीं रहता। इसको लेकर पुलिस मंथन कर रही है।