{"_id":"656d5471248d4821740f74e6","slug":"murder-in-hastinapur-family-members-are-adamant-on-not-performing-last-rites-demanding-action-against-so-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Hastinapur: अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़े परिजन, थाना प्रभारी और दरोगा को हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Hastinapur: अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़े परिजन, थाना प्रभारी और दरोगा को हटाया गया
Mon, 04 Dec 2023 09:54 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 04 Dec 2023 09:54 AM IST
सार
मेरठ के हस्तिनापुर में एक युवक की गोली बरसाकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक परिवार के व्यक्ति इस जांच से संतुष्ट नहीं है वह थाना प्रभारी पर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।वहीं एसएसपी ने मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव लुकाधड़ी में अंकित पुत्र कंवरपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिजनों ने थाने पर धरना-प्रदर्शन करते हुए थाना प्रभारी और संबंधित दरोगा को सस्पेंड करने की मांग की थी, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने 24 घंटे का आश्वासन दिया था। वहीं परिजन पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। सोमवार को परिजन अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़ गए।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा की जॉच सीओ आशीष शर्मा को दी है। हालांकि मृतक परिवार के व्यक्ति इस जांच से संतुष्ट नहीं है वह थाना प्रभारी पर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वहीं सोमवार को दोबारा जिद पर अड़ने के बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी और दरोगा को हटाया।
वहीं परिजन इस कार्रवाई के बाद भी अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़े हैं। उनका कहना है कि जब तक थाना प्रभारी और दरोगा को सस्पेंड नहीं किया जाता और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उधर चौहान बिरादरी के सैकड़ो लोग पीड़ित परिवार के यहां पहुंच चुके हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी मान-मनौव्वल कर अंतिम संस्कार करने की कोशिश में लगे हैं।