मर्डर: मेरठ के फलावदा में प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी
मेरठ के फलावदा में प्रेमी द्वारा प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के फलावदा थानाक्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर डाली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं युवती की मौत के बार परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी मुताबिक गांव बातनोर मे ओमवीर का परिवार रहता है। रविवार को परिवार के लोग काम पर गए थे। बताया गया है गाजियाबाद के बड़का गांव निवासी उसके घर मे घुस आया और अंदर से दरवाजा बंद कर ओमवीर की पुत्री रजनी का गला दबा कर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: मेरठ: ईद के मद्देनजर सुरक्षा चाक-चौबंद, अधिकारियों की दो टूक-बिना अनुमति सड़कों पर नहीं होगी नमाज
परिवार के लोग घर पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। बताया गया कि आरोपी ने अंदर से दरवाजा बंद कर वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद परिजनों तथा ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर आरोपी को बाहर निकाला। इसके बाद आरोपी की धुनाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सूचना पर पहुंचे थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। आनन-फानन में काफी लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
हिरासत में लिए गए आरोपी रोहित पुत्र रमेशचंद ने बताया उसका रजनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कहा कि रजनी ने कहा था या तो वह उसे लेजाए या उसे मार दे उसने रजनी को गला दबा कर हत्या कर दी। विरासत में लिए गए आरोपी रोहित को पुलिस ने उपचार के लिए मवाना सामुदायिक केंद्र भेजा।