मुठभेड़ में दबोचा दोहरे हत्याकांड का इनामी सागर, शादी से पहले की थी युवती और उसके पिता की हत्या
एनएच-58 पर हुई मुठभेड़, एक आरोपी मौके से फरार हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के टीपी नगर में पिता-पुत्री की हत्या के मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी सागर को पुलिस ने गुरुवार को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सागर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
टीपीनगर क्षेत्र की शिवपुरम कॉलोनी निवासी सागर ने एकतरफा प्यार में आंचल और उसके पिता की बीती शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। आंचल की सोमवार को ही बरात आनी थी।
पुलिस के अनुसार इस वारदात में सागर का मौसेरा भाई अंकित और तीन दोस्त भी शामिल थे। दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को टीपी नगर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी जबकि मुख्य आरोपी सागर और उसका दोस्त रोहित गुर्जर फरार चल रहे थे।
दिन में 25 हजार का इनाम, रात को मुठभेड़
एसएसपी अजय साहनी ने गुरुवार कोदिन में सागर और रोहित पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। वहीं, एक और नामजद आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा बागपत रोड स्थित एक कॉलोनी के बाहर से आरोपियों की बाइक और तीन तमंचे मिले थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी घटना वाले दिन बाइक छोड़कर भागे थे। दिन भर की कार्रवाई के बाद रात को सीओ दौराला जितेंद्र सरगम और एसओ टीपी नगर दिनेश चंद की टीम ने सागर और रोहित को एक सूचना पर एनएच-58 पर घेर लिया।
इस दौरान मुठभेड़ में पुलिस की गोली सागर के पैर में लगी जबकि रोहित मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी एएन सिंह मौके पर पहुंचे। घायल सागर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।