{"_id":"5f7f48608c6f92443735a6c3","slug":"munna-bajrangi-murder-case-letters-related-to-murder-case-will-be-sent-to-cbi-court","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुन्ना बजरंगी हत्याकांड़ : सीबीआई कोर्ट भेजी जाएंगी मर्डर केस से जुड़ी पत्रावलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड़ : सीबीआई कोर्ट भेजी जाएंगी मर्डर केस से जुड़ी पत्रावलियां
Thu, 08 Oct 2020 10:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिला कारागार में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की सुनवाई अब सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद में होगी। अब तक यह मामला जिला जज की अदालत में ट्रायल पर चल रहा था। सिपाही, डॉक्टर और तत्कालीन जेलर की गवाही जिला जज की अदालत में हो चुकी है। उधर, गुरुवार को सीबीआई टीम ने झांसी जेल पहुंचकर अफसरों और बंदियों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह की याचिका पर मामले की सीबीआई जांच मार्च महीने में शुरू हुई थी। इससे पहले हत्या के आरोपी सुनील राठी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर इस मुकदमे की पत्रावलियां सीबीआई की विशेष अदालत में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
उधर, सीबीआई की टीम ने झांसी जेल पहुंचकर जेल अधिकारियों से पूछताछ की। टीम ने बंदियों से भी जानकारी जुटाई, जिस बैरक में मुन्ना बजरंगी बंद था, वहां भी पहुंचकर जानकारी ली। टीम ने 8 जुलाई 2018 से लेकर आसपास की तारीखों के मुलाकाती रजिस्टर कब्जे में लेकर पड़ताल की। देर शाम सीबीआई टीम मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/