फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal elections: 23 pamphlets sold for mayor on second day, regional office bearers will churn in BJP toda

निकाय चुनाव : महापौर के लिए दूसरे दिन 23 पर्चे बिके, भाजपा में आज क्षेत्रीय पदाधिकारी करेंगे मंथन

Wed, 19 Apr 2023 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Apr 2023 01:38 PM IST
सार

जिले की 16 निकायों में 11 मई को मतदान होगा। दो दिनों में महापौर, दोनों नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में 1263 लोगों ने पर्चे खरीदकर चुनाव में ताल  ठोकी है।

विज्ञापन
Municipal elections: 23 pamphlets sold for mayor on second day, regional office bearers will churn in BJP toda
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निगम चुनाव में नामांकन के लिए दूसरे दिन भी मंगलवार को महापौर पद पर किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। महापौर पद के लिए 23 और पार्षद के लिए 174 पर्चे बिके हैं। 
विज्ञापन

दोनों नगर पालिकाओं मवाना और सरधना के अध्यक्ष के लिए 6, सदस्य के लिए 62 और नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 76 व सदस्य के लिए 261 पर्चे बिके हैं, जिसमें से नगर निगम में पार्षद  के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।  
विज्ञापन


जिले की 16 निकायों में 11 मई को मतदान होगा। दो दिनों में महापौर, दोनों नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में 1263 लोगों ने पर्चे खरीदकर चुनाव में ताल  ठोकी है। हालांकि अभी 24 अप्रैल तक नामांकन के लिए प्रत्याशी के पास समय है। नगर निगम में महापौर व पार्षदों के नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट में चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर पद के निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त पंकज वर्मा ने बताया है कि मंगलवार को 17 महापौर प्रत्याशी ने नामांकन पत्र के लिए पर्चे खरीदे हैं। पार्षद के 90 वार्डों के लिए मंगलवार को 174 पर्चे खरीदे गए। 

महापौर पद के नामांकन के लिए जिला मजिस्ट्रेट की न्यायालय और पार्षदों पद के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में अलग-अलग 8 कोर्ट समेत 19 कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था बनाई हुई है। पार्षद के लिए प्रत्येक कक्ष में पांच-पांच वार्ड के नामांकन हो रहे है। मंगलवार तेज धूप के चलते दोपहर 1:30 बजे तक महापौर के लिए पर्चा खरीदने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में कोई नहीं पहुंचा था। दोपहर दो बजे के बाद महापौर के लिए भाजपा नेता विनय प्रधान, सपा, कांग्रेस नेता बताकर 23 लोगों ने पर्चें खरीदे हैं।

दो पार्षदों ने दाखिल किए नामांकन पत्र  
मंगलवार को पार्षद के लिए वार्ड-12 शोभापुर से सत्यवीर और वार्ड-73 जैदीनगर से दिलबर ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की ताल ठोक दी है। दोनों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। दोनों प्रत्याशियों ने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। 

कंट्रोल रूम में आई एक शिकायत 
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) संदीप कुमार ने बताया है कि कलक्ट्रेट में एक नियंत्रण कक्ष व शिकायत प्रकोष्ठ भी बनाया गया है। मंगलवार को सरधना तहसील से एक शिकायत आई।  जिसमें बिना पास के एंट्री न होने की नाराजगी जताई। यह नियंत्रण कक्ष और शिकायत प्रकोष्ठ निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने तक संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष में संचालित हेल्पलाइन नंबर 0121-2991191, 01212664133 जारी किया गया है। ई-मेल complaintcell. upmrtmcelec2023@gmail.com पर भी शिकायत या सुझाव दे सकते हैं। 

हरिकांत अहलूवालिया का पर्चा खरीदा, हल्ला मचने पर वापस किया
मंगलवार को भाजपा से प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया का नाम बताकर अमन नाम के एक युवक ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर पर्चा खरीद लिया। महापौर पद के निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त पंकज वर्मा ने उक्त युवक से पूछा कि क्या हरिकांत अहलूवालिया को भाजपा से प्रत्याशी घोषित कर दिया। जिस पर युवक ने चुप्पी साध ली और तुरंत पर्चा वापस कर दिया। बाहर निकलने के बाद उक्त युवक ने बताया कि वह पर्चा खरीदने खुद आया था। उसको यहां पर किसी ने नहीं भेजा था। इससे पहले युवक कुछ और बात मीडिया को बताता कि वहां मौजूद पुलिस वालों ने उसको कलक्ट्रेट से बाहर भेज दिया। भाजपा नेता हरिकांत अहलूवालिया का कहना कि युवक वोटर आईडी पहचान पत्र के लिए 21 रुपये जमा करके चालान फार्म लेने गया था। वहीं, कर्मचारियों को लगा कि युवक नामांकन पत्र का पर्चा लेने आया है। नामांकन पत्र का पर्चा खरीदने की बात गलत है। ब्यूरो

क्रेन से गाड़ियों को उठवाकर पुलिस लाइन भिजवाया
कलक्ट्रेट और एसएसपी ऑफिस के सामने कचहरी में जाने वाले अधिकांश लोग गाड़ी खड़ी करके चले जाते है। मंगलवार को क्रेन से गाड़ियों को उठवाकर पुलिस लाइन भिजवाया गया। पुलिस लाइन में पहुंचकर लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनको पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई। एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह का कहना कि कलक्ट्रेट परिसर से 200 मीटर दूर ही अब गाड़ी खड़ी होगी। कलक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। 

सुरक्षा बढ़ाई
मंगलवार को कलक्ट्रेट में सुरक्षा के लिए सख्ती बढ़ा दी गई। बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी है। आने वाले लोगों से पुलिस रोक-टोक करने लगी है। अभी सीसीटीवी कैमरे नहीं चले हैं। मंगलवार को पहले कलक्ट्रेट और फिर मवाना तहसील में डीएम-एसएसपी ने निरीक्षण किया है। 

भाजपा में महापौर प्रत्याशी पर आज क्षेत्रीय पदाधिकारी करेंगे मंथन
 भाजपा में मेरठ और गाजियाबाद के महापौर पद के प्रत्याशी को लेकर क्षेत्रीय पदाधिकारी बुधवार को मंथन करेंगे। मंगलवार को बागपत और हापुड़ की नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदाें के प्रत्याशियों को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने पदाधिकारियों के साथ घंटों चर्चा की। 

भाजपा में दूसरे चरण के निकाय चुनाव को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया रोजाना पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में सारे नाम लखनऊ जा चुके हैं लेकिन अब क्षेत्रीय अध्यक्ष अपनी कमेटी के पदाधिकारियों के साथ नामों पर चर्चा कर रहे हैं।  

मंगलवार को कई घंटे तक बागपत और हापुड़ जनपद की नगर पालिका-नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों के नामों पर सारे पदाधिकारियों के साथ मंथन हुआ। सारे नामों की लिस्ट बनाकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भेज दी गई है। 

बुधवार को मेरठ और गाजियाबाद के महापौर प्रत्याशियों के नामों पर क्षेत्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारी सभी 54 नामों पर विचार करके अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को देंगे। 21 मार्च को भाजपा मेयर, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। 

मनोज पोसवाल ने जताई हाईकमान के सामने दावेदारी 
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल ने लखनऊ में हाईकमान से मेयर पद के लिए मजबूत दावेदारी जताई है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के 28 साल से कार्यकर्ता हैं। वे गुर्जर समाज से हैं और उनकी पत्नी ममता पंजाबी समाज से हैं। ऐसे में उनकी तीनों कोटे से दावेदारी बनती है। 

भाजपा के दावेदार खरीदने लगे नामांकन पत्र 
भाजपा में मेयर पद के लिए 54 लोगों ने आवेदन किए हैं। आवेदकों ने नामांकन पत्र खरीदने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को विनय प्रधान ने नामांकन पत्र खरीदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed