फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal corporation will seize animals from the city's dairies

शहर की डेरियों से पशु जब्त करेगा नगर निगम

Thu, 30 Jul 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will seize animals from the city's dairies
शहर की डेरियों से पशु जब्त करेगा नगर निगम
विज्ञापन

मेरठ। शहर से डेरियों को बाहर करने के न्यायालय के आदेश का अनुपालन के लिए नगर निगम प्रशासन पुलिस फोर्स के साथ मिलकर पशु जब्त करेगा। इसके लिए नगर आयुक्त ने एसएसपी से मजिस्ट्रेट समेत भारी पुलिस फोर्स की मांग की है। इसके साथ-साथ निगम प्रशासन ने डेयरी संचालकों से जुर्माना राशि भी वसूलनी शुरू कर दी है।
महानगर में दो हजार से अधिक डेयरियां हैं। जिनमें सैकड़ों पशु पल रहे हैं। एनजीटी ने पर्यावरण की बाबत निगम प्रशासन को डेरियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी डेयरियों को शहर से बाहर करने के लिए आदेश जारी किए हुए हैं। इन्हीं आदेश के अनुसार नगर निगम प्रशासन ने पिछले महीने महानगर में संचालित 45 डेयरियों पर तीन करोड़ 55 लाख रुपये जुर्माना लगाया था। वहीं, शीघ्र ही डेयरियों को शहर से बाहर करने के भी निर्देश दिए थे। हालांकि अभी तक किसी भी संचालक ने डेयरी बंद नहीं की है। जिस कारण नगर निगम प्रशासन ने शहर से सभी डेयरियों को बाहर निकालने के लिए एसएसपी से पुलिस फोर्स मांगी है। इस संबंध में नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने के लिए शहर से सभी डेरियों को बाहर करना है। हालांकि चेतावनी देने के बावजूद डेयरी संचालक न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। अब मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स के सहयोग से डेयरियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। शहर में एक भी डेयरी संचालित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम बैरंग
मेरठ। पल्लवपुरम फेस वन के डिवाइडर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम प्रवर्तन दल पहुंचा। मेरठ सीनियर सिटीजन वेलफेयर के संरक्षक रिटायर्ड कैप्टन जेपीएस राणा ने अभियान रुकवाने के लिए नगर आयुक्त से फोन पर बात की। इसके बाद प्रवर्तन दल लौट गया। सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान के निर्देशन प्रवर्तन दल बुधवार को पुलिस के साथ पल्लवपुरम पहुंचा। यहां जेसीबी से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इस पर स्थानीय लोग विरोध में उतर आए और रक्षाबंधन तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नहीं चलाने का आग्रह किया। स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त से फोन पर वार्ता की तथा तीन-चार दिन की मोहलत मांगी। इस पर प्रवर्तन दल लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed