फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal corporation uprooted submersible from nine dairies

नगर निगम टीम ने नौ डेयरियों से सबमर्सिबल उखाड़े

Fri, 25 Dec 2020 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation uprooted submersible from nine dairies
मेरठ। नगर निगम ने सबमर्सिबल के जरिए गोबर बहाकर नाले-नालियों को चोक कर रही डेयरियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर निगम और विद्युत निगम ने बृहस्पतिवार को संयुक्त अभियान चलाकर वार्ड नंबर 72 में संचालित डेयरियों से नौ सबमर्सिबल उखाड़े। इस दौरान एक सबमर्सिबल बोर में ही गिर गया तथा एक अन्य का कनेक्शन काटा। इस दौरान डेयरी संचालक पुलिस की सख्ती के चलते विरोध नहीं कर सके।
विज्ञापन

इस्लामाबाद क्षेत्रवासी दो महीने से जलभराव के चलते नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। इसके चलते बुधवार को शहर विधायक रफीक अंसारी के साथ नगर आयुक्त मनीष बंसल ने निरीक्षण किया था। इस दौरान क्षेत्र के डेयरी संचालकों द्वारा बहाए जा रहे गोबर से नाले और नालियां चोक मिली थीं। इस पर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह और पीवीवीएनएल के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार को पत्र भेजकर डेयरियों में चल रहे अवैध सबमर्सिबल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इस पर नगर निगम के प्रवर्तन दल और विद्युत निगम की टीम ने वार्ड नंबर 72 में संयुक्त रूप से कार्रवाई की। प्रवर्तन दल अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के तहत शाहनवाज, जावेद, नसीमुद्दीन, नूरा, अनीस मलिक, भूरा, सलीम, नूर, वाहिद की डेयरियों से सबमर्सिबल उखाड़े गए। इस दौरान सलीमकी डेयरी का सबमर्सिबल बोर में ही गिर गया। इसके पश्चात सईद की डेयरी का विद्युत कनेक्शन काटा गया। यहां कुछ डेयरी संचालकों ने कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया परंतु पुलिस की सख्ती के चलते नाकाम रहे। उखाड़े गए सभी सबमर्सिबल नगर निगम के स्टोर में जमा करा दिए हैं। डेयरी संचालकों को सबमर्सिबल चलाने पर भारी जुुर्माने की भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी नहीं की जाएगी बर्दाश्त
नगर आयुक्त मनीष बंसल ने कहा कि शहरी सीमा में संचालित डेयरियों के गोबर से नाले चोक हो गए हैं। इससे दूषित पानी गलियों में भर जाता है। डेयरियों में लगे अवैध सबमर्सिबल बंद कराए जाएंगे। शहर में गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed