{"_id":"5ff4c8988ebc3e324f3c1008","slug":"municipal-commissioner-asked-for-directions-from-the-mayor-city-news-mrt5190837197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त ने महापौर से मांगे दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त ने महापौर से मांगे दिशा निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव
नगर आयुक्त ने महापौर से मांगे दिशा निर्देश
मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव कराए जाने के लिए नगर आयुक्त ने महापौर को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश मांगे हैं। इसके साथ ही सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी इस बारे में नगर आयुक्त से बात करने की बात कही है।
नगर निगम की आधी अधूरी कार्यकारिणी का चुनाव कराने के लिए भाजपा पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य ललित नागदेव, सुनीता प्रजापति और संदीप गोयल रेवड़ी ने महापौर और नगर आयुक्त को तीन बार पत्र देकर चुनाव कराने की मांग की है। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने महापौर सुनीता वर्मा को पत्र भेजकर कार्यकारिणी चुनाव के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है। पत्र में ललित नागदेव द्वारा दिए गए पत्र का हवाला दिया गया है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद राजेंद्र अग्रवाल का कहना है कि नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव नहीं होने से शहर का विकास प्रभावित हो रहा है। वह इस बारे में नगर आयुक्त से बात करेंगे जिससे निगम कार्यकारिणी का चुनाव कराकर शहर का विकास कराया जा सके।