Mulayam Singh Death: राजनीति के गुरु चरण सिंह की कर्मस्थली बागपत से मुलायम सिंह का रहा बड़ा लगाव
समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे मुलायम सिंह के निधन पर देश भर में शोक व्याप्त है। मुलायम सिंह का उत्तर प्रदेश के बागपत से खास लगाव था। वह अपने राजनैतिक गुरु पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मस्थली अक्सर आते रहते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे मुलायम सिंह का अपने राजनीतिक गुरु पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मस्थली बागपत से विशेष लगाव रहा है। वह बागपत में केवल राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहते थे, बल्कि निजी कार्यक्रमों में भी खूब शिरकत करते थे। वह कई बार अचानक भी कार्यकर्ताओं के घर भी पहुंच गए थे और उनके साथ भोजन भी किया।
हसनपुर मंसूरी के रहने वाले पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमकार यादव के घर वो दस से ज्यादा बार पहुंचे और उनके परिवार से उनका विशेष लगाव था। बागपत में दिल्ली पब्लिक स्कूल के मुलायम सिंह यादव संस्थापक ट्रस्टी भी हैं।
यह भी पढ़ें: Mulayam Singh Death: नेता जी की जुबान पर जरूर आता था मेरठ का नाम, जिसे मिलते उसे भूलते नहीं थे
इन्होंने ही इस संस्था की स्थापना कराई थी। 1982 में मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में कार्यकर्ता सम्मेलन था। वहां से लौटते समय मुलायम सिंह रामा काॅलोनी बड़ौत में साहब सिंह के घर आए थे। उसके बाद 1993 साहब सिंह के भतीजे सुधीर की शादी मे बाघु गांव में भी आए। 1994 बडौत के दिगंबर जैन काॅलेज के सी फील्ड में सभा में आए थे।