साक्षी महाराज के लिए सड़क पर उतरे संत समाज के लोग, मुकदमा वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षी महाराज द्वारा दिए गए 'चार बीवी और 40 बच्चे' के बयान के बाद मेरठ में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं मुकदमे के विरोध में संत समाज के लोग सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो हम आंदोलन करेंगे। साक्षी दो दिन पहले मेरठ आए थे और उस दौरान उन्होंने देश की बढ़ती जनसंख्या को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। जिसके बाद पूरे देश में हाहाकार मच गया और साक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अब सवाल यह भी है कि यूपी में आचार संहिता लगी हुई है और ऐसे में क्या होता है यह देखना होगा।
महेंद्र दास से मुकदमा वापस नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन करेंगे
मेरठ के शनि मंदिर में प्रेस वार्ता के दौरान संतों ने कहा कि उन्हें राजनीति से जोड़ना ठीक नही। उन्होंने जो कार्यक्रम कराया था वह राजनीतिक नहीं था, ऐसे में महंत महेंद्र दास पर दर्ज कराया मुकदमा गलत है। संतों ने कहा कि चुनाव खत्म होने से पहले महेंद्र दास से मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संतों ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि पुलिस के अधिकारी महेंद्र दास को गिरफ्तार करने की बात कह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महंत महेंद्र दास बीमार हो गए हैं और उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।