फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP Rajendra Agrawal demanded solution of Baghpat Railway road link route in Lok Sabha

Meerut: लोकसभा में गूंजा बागपत-रेलवे रोड लिंक मार्ग, सांसद ने स्कूल के बच्चों की राहत के लिए रखी ये मांग

Fri, 05 Aug 2022 01:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Aug 2022 01:53 PM IST
सार

लोकसभा (Lok Sabha) में एक बार फिर से बागपत-रेलवे रोड लिंक मार्ग का मामला गूंजा। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस समस्या का समाधान होने पर स्कूल के बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
MP Rajendra Agrawal demanded solution of Baghpat Railway road link route in Lok Sabha
राजेंद्र अग्रवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक साल से चल रही रेलवे रोड-बागपत रोड लिंक मार्ग मांग के लिए शुक्रवार को लोकसभा  (Lok Sabha) में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने प्रश्न रखा। उन्होंने कहा कि 40 कॉलोनियों के लोग इस लिंक मार्ग की मांग कर रहे हैं। इसमें सबसे बड़ी राहत बच्चों के लिए होगी। बच्चों को स्कूल जाने के लिए पांच मिनट के सफर के लिए 50 मिनट लगते हैं। 800 मीटर लिंक मार्ग के लिए सेना की जमीन आड़े आ रही है। इसके लिए मेरठ विकास प्राधिकरण ने शासन और रक्षा मंत्रालय में भी पत्राचार कर रखा है। जिससे लीज पर जमीन लेकर निर्माण शुरू किया जा सके।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: New Song: फरमानी नाज का नया गाना, यू-ट्यूब पर जल्द होगा रिलीज, हर तरफ गूजेंगा ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा’
विज्ञापन


बागपत रोड पर विस्तार होने से 40 कॉलोनियों के निवासियों को जाम से जूझना पड़ता है। इससे लोग काफी परेशान रहते हैं। उन्होंने विधानसभा चुनावों में चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद सांसद, विधायक ने जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed