फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mother of five children married to a man in the name of unmarried in Meerut

कुंवारी मानकर जिससे की थी शादी, चंद दिन बाद ही मायके से पांच बच्चों के साथ लौटी, पति घर छोड़कर भागा

Tue, 03 Mar 2020 05:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Mar 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
mother of five children married to a man in the name of unmarried in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मेरठ के फलावदा थाने में सोमवार को एक अनोखा मामला सामने आया। क्षेत्र निवासी महिला ने कुंवारी बनकर एक युवक से शादी कर ली। चंद दिन बाद ही महिला अपने मायके से अपने साथ पांच बच्चे लेकर लौटी।

विज्ञापन


महिला की असलियत जानकर पति सहित ससुराल वाले सन्न रह गए। वहीं ससुराल वालों ने महिला को अपनाने से इनकार कर दिया। प्रतिशोध पर उतरी महिला ने ससुराल पक्ष पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकते हुए तहरीर दी है। उधर, जेल जाने के डर से पति लापता है। महिला ससुराल पक्ष के लिए परेशानी का शबब बनी है। 
विज्ञापन


मामला क्षेत्र के एक गांव का है। पिछले दिनों एक युवक बिचौलिये के माध्यम से युवती को गांव ले आया। जहां परिजनों ने दोनों की शादी करा दी। कुछ दिनों तक ठीक चलता रहा। कुछ दिन बाद महिला मायके चली गई। ससुराल पक्ष के मुताबिक जब वह मायके से लौटी तो अपने साथ पांच बच्चे लेकर आई। ससुराल वालों ने पूछा की बच्चे किसके हैं तो महिला ने बताया कि वह पांचों बच्चे उसके ही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहू की बात सुनकर ससुराल के लोग सन्न रह गए। उन्होंने बहू को धोखेबाज बताते हुए महिला से किनारा कर लिया और बच्चों व महिला को अपनाने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर विवाद बढ़ गया। महिला भी प्रतिशोध पर उतर आई। 

महिला ने पुलिस अफसरों को प्रार्थना पत्र देकर जेठ व पति के खिलाफ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट करने का आरोप लगाया। हालांकि ससुराल पक्ष ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस इस मामले से वाकिफ है, लेकिन महिला द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों के यहां कार्रवाई की गुहार के चलते पुलिस भी ससुराल वालों को गिरफ्तार करने पर लगी है। 


पुलिस फर्जी मुकदमा लिखने से बच रही है। वहीं, महिला द्वारा शिकायत करने पर पति जेल जाने के डर से लापता हो गया है। अब पुलिस महिला के पति व बिचौलिये की तलाश में जुटी है। पूरा मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed