UP: मां-बेटों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला, तीन लोग हुए घायल, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Shamli News : मां-बेटों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें तीन लोग हुए घायल हो गए। पुलिस ने 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विस्तार
शामली जनपद में आरोपियों ने मां और उसके बेटों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
गांव गंदराऊ निवासी विधवा फरीदा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि वह गांव में अपना मकान बना रही है। मंगलवार को उसके बेटे लुकमान और रहमान निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। आरोप है कि तभी रंजिश के चलते परिवार के ही इनायत अली, आजम, माजिद, यूनुस, समीर, दानिश, गय्यूर, मुनफैत, रिजवान, इरशाद, साद व अनस ने उसके बेटों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों के हाथ में तमंचे भी थे। महिला ने बताया कि उसके बेटों के साथ मारपीट की गई।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में वन गुर्जरों के डेरों में लगी आग, सहारनपुर में 40 स्थानों से हटाया अतिक्रमण
आरोप है कि बचाव में वह आई तो उसे भी पीटा गया। मारपीट में वे तीनों घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ भी की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मेरठ में गरजा बुलडोजर, अवैध कॉलोनियां हुईं जमींदोज, अब ये भी एमडीए के निशाने पर
उधर, आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।