{"_id":"5dd275af8ebc3e55037de3bf","slug":"mother-and-daughter-died-in-an-accident-on-eastern-peripheral-expressway-in-near-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन ने मां-बेटी को कुचला, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन ने मां-बेटी को कुचला, मौके पर ही मौत
Mon, 18 Nov 2019 04:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 18 Nov 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर सोमवार दोपहर एक भीषण हादसे में मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बागपत जनपद के खेकड़ा क्षेत्र निवासी फहमीदा 46 और उसकी बेटी हिना पुत्री सलीम एक्सप्रेस वे पर काम करती थी। सोमवार दोपहर भी वह एक्सप्रेस वे पर कार्य साफ सफाई का कार्य कर रहीं थी कि तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से एक्सप्रेस वे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार मां बेटी को किस वाहन ने टक्कर मारी है ये सीसीटीवी फुटेज से ही साफ हो सकेगा। मामले की जांच चल रही है। वहीं मां बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन