फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Most Wanted Baddo's absconding records of Rajesh Diwan

यूपी: मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो को लेकर शुरू हुई जांच, राजेश दीवान ने दर्ज कराए बयान

Sat, 17 Oct 2020 10:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Most Wanted Baddo's absconding records of Rajesh Diwan
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के मामले में अब फिर से पुलिस ने जांच शुरू की है। राजेश दीवान को एसपी सिटी कार्यालय बुलाया गया और उनके बयान लिए हैं।

विज्ञापन


कुख्यात बदन सिंह बद्दो ने राजेश दीवान (दीवान स्कूल के मालिक) को जान से मारने की धमकी दी थी। करोड़ों रुपये की जमीन पर बद्दो ने कब्जा कर लिया था। इस दौरान प्रदेश में सपा की सरकार की थी। राजेश दीवान ने पुलिस अधिकारियों से लेकर नेताओं तक गुहार लगाई, बावजूद बद्दो पर कार्रवाई नहीं हुई। बद्दो की फरारी के बाद पुलिस ने उन पीड़ितों की तलाश की, जिनको खतरा है।
विज्ञापन


इस मामले की जांच आईपीएस कृष्ण कुमार कर रहे हैं। शुक्रवार को एसपी सिटी कार्यालय में राजेश दीवान को बुलाकर कृष्ण कुमार ने जानकारी ली और उनके बयान भी दर्ज किए। बद्दो प्रकरण के अलावा राजेश दीवान व पुलिस अधिकारियों की बातचीत को लेकर भी चर्चाएं हैं। हालांकि, अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनोखी तेरहवीं: पूरे रस्म-रिवाजों से किया स्वान का अंतिम संस्कार, क्षेत्र में खूब हो रही चर्चा, तस्वीरें

स्कूल चलाने को लेकर हुआ है मंथन
राजेश दीवान और आईपीएस कृष्ण कुमार की मुलाकात को लेकर चर्चाएं बहुत हैं। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि आईपीएस राजेश दीवान से स्कूल में छात्र-छात्राओं को बुलाने को लेकर मंथन हुआ है। इसके अलावा भी कई बातें हुई हैं। जिसकी मुझे जानकारी नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed