फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   morning till evening jaam on road

सुबह हो या शाम यहां सड़क रहती है जाम, ढाई माह पहले हटाया था अतिक्रमण 

Thu, 06 Jul 2017 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 06 Jul 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
morning till evening jaam on road
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहर का दिल कहा जाने वाला घंटाघर भी अतिक्रमणकारियों की चपेट में हैं। सुबह से शाम तक यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। एक ओर दुकानदारों ने तो दूसरी तरफ ठेली विक्रेताओं के कब्जे से मुख्य सड़क गली में तब्दील हो गई है। नगर निगम मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर होने के बाद भी निगम अफसरों का इस ओर ध्यान नहीं जाता है। दिन भर यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है। 

विज्ञापन


ढाई माह पहले हटाया था अतिक्रमण 
उप्र में योगी सरकार बनते ही नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने सबसे पहले अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई शुरू की। शहर में विभिन्न स्थानों के साथ घंटाघर के आसपास के इलाके में भी अतिक्रमण अभियान चला। लेकिन ढाई माह बाद ही स्थिति जस की तस हो गई। अब अगर घंटाघर के अंदर लाला बाजार की तरफ जाएं तो वह पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में हैं। मुख्य मार्ग से वाहनों से तो क्या पैदल चलना भी दुश्वार है। 
विज्ञापन


 ठेली वालों से घिरी सड़क 
घंटाघर के अंदर लाला के बाजार की तरफ जाने वाले मार्ग पर जहां तक डिवाइडर बना है। उसका सहारा लेकर ठेले वालों ने फलों की दुकानें सजा रखी हैं। सड़क को करीब पांच-पांच फुट घेर रखा है। इनके साथ स्थायी दुकानदारों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। दुकान के अंदर जितना सामान है, उससे ज्यादा उन्होंने फुटपाथ और सड़क पर सजा रखा है। इसके कारण मार्ग पूरी तरह जाम की चपेट में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed