फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   more than twenty corona patients found in Meerut today, one dead

मेरठ में आज मिले कोरोना के 28 मरीज, एक की मौत, अन्य जिलों में भी नहीं टूटी संक्रमण की चेन

Thu, 16 Jul 2020 10:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Jul 2020 10:32 PM IST
सार

  • कोरोना के 28 मरीज मिले, एक की मौत  
  • डॉक्टर, बैंक मैनेजर, ज्वेलर, अस्पताल का वार्ड ब्वाय कोरोना पॉजिटिव  
  • 3359 सैम्पलों की हुई जांच, मरीजों की संख्या पहुंची 1664  

विज्ञापन
more than twenty corona patients found in Meerut today, one dead
coronavirus - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मेरठ में कोरोना के 28 नए मरीज मिले हैं, जबकि एक महिला की मौत हो गई है। मृतका 80 वर्षीय महिला थीं। वह गढ़ रोड सम्राट पैलेस के नजदीक सी ब्लॉक की रहने वाली थीं। सुभारती में इनकी मौत हुई है।  

विज्ञापन


नए मरीजों में दिल्ली रोड पर रहने वाले 72 वर्षीय आबूलेन के एक ज्वेलर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल ऑफिस के मैनेजर जो शास्त्री नगर में रहते हैं, मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज केंपस का वार्ड ब्वॉय, एमबीए स्टूडेंट, गढ़ रोड मुरारी पुरम में रहने वाले डॉक्टर, कंकरखेड़ा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एचडीएफसी बैंक का, और दो युवक ज्वेलर्स शॉप पर काम करने वाले शामिल हैं।
विज्ञापन


यह लोग तारापुरी, दिल्ली रोड, कंकरखेड़ा, ब्रह्मपुरी, चौहान पुरी, सरधना, पल्लवपुरम, रजपुरा और आजाद नगर के रहने वाले हैं।  3359 सैम्पलों की जांच हुई। कोरोना मरीजों की संख्या 1664 हो गई है। नए मरीजों में 12 महिलाएं हैं और 16 पुरुष वर्ग से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 नए केस हैं और बाकी पुराने मरीजों के संपर्कवाले हैं। कोरोना संक्रमित एक्टिव केस 427 हैं। 79 लोगों की मौत हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल से पूरी तरह स्वस्थ होने पर 51 लोगों की छुट्टी हुई है। कोरोना विजेताओं का आंकड़ा 1158 हो गया है। 12 की पुष्टि एंटीजन किट से हुई है।

बागपत में गांवों तक फैला कोरोना
बागपत कोरोना संक्रमण ने कई गांवों में पैर पसार लिए हैं। निबाली गांव में संक्रमण के तीन मामले सामने आए। मुकारी, गौरीपुर और ढिकौली गांव सहित जिले में 16 संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 499 पर पहुंच गई है।

सीएचसी बागपत के अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि उनके क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के चार मामले मिले। निबाली गांव में तीन पॉजिटिव मिले और संक्रमण का एक मामला गौरीपुर गांव में सामने आया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे का कार्य कराया। गलियों को सील कर दिया गया। सैनिटाइज अभियान चलाया गया है। इसके अलावा बुधवार को दो वार्ड ब्वाय पॉजिटिव आने के बाद सीएचसी को भी 24 घंटे के लिए बंद किया गया है।

जिला अस्पताल की नर्स सहित चार लोग और निकले कोरोना पॉजिटिव
बिजनौर जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स सहित चार और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। नए मरीजों में किरतपुर के एक निजी चिकित्सक का ड्राइवर व नजीबाबाद में एक वृद्ध और बिजनौर का एक युवक शामिल है।

अब जिला अस्पताल को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। इस दौरान जिला अस्पताल सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके बाद ही वहां पर यथावत स्थिति बहाल होगी। नए मरीजों को मिलाकर जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 438 पर पहुंच गई है। इनमें से कुल 331 कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि छह लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 101 रह गए हैं।

मुजफ्फरनगर में कोरोना से महिला की मौत, 12 संक्रमित मिले 
मुजफ्फरनगर में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कोरोना से पीड़ित एक महिला की मेरठ मेडिकल में मौत हो गई। जांच रिपोर्ट में 12 नए केस शहर और देहात में मिले हैं। यातायात पुलिस का कांस्टेबिल भी पॉजिटिव पाया गया। जिससे पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, 24 मरीज ठीक हुए है। एक्टिव केस 138 हो गए हैं। जिले में टोटल मरीजों का आंकड़ा 494 पहुंच गया है। जिले के 19 लोग इस बीमारी से मर चुके है।

सहारनपुर: छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले
सहारनपुर में कोरोना के छह नए मामले सामने आए हैं। इनमें चार संक्रमित सरसावा और दो सहारनपुर शहर के हैं। इनके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 578 पर पहुंच गया है। 
बृहस्पतिवार को चार लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट मेरठ लैब से आई, जबकि दो लोग एसबीडी जिला अस्पताल की ट्रू-नेट मशीन से जांच में संक्रमित पाए गए। सरसावा की मुगलों वाली गली में एक किशोरी और एक महिला समेत चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इनके साथ ही सरसावा में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजेश ने बताया कि सभी को कोविड अस्पताल भेजा गया है। मोहल्ले केे सील करने के साथ ही परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है। उनकी सैंपलिंग की जा रही है। दो संक्रमित सहारनपुर शहर के हैं, जो नुमाइश कैंप क्षेत्र के हैं। जिले में वर्तमान में 115 एक्टिव मरीज हैं।

उधर शामली जिले से आज राहत भरी खबर हैं। जनपद में आज  कोई नया मरीज सामने नहीं आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed