फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   more than thirty kilometers Long jam on Meerut-Delhi highway on the of bhai dooj

फेल हुए इंतजाम: मेरठ-दिल्ली हाईवे पर लगा 30 किमी. लंबा जाम, सुबह से रात तक रेंगते रहे वाहन

Tue, 17 Nov 2020 12:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Nov 2020 12:30 AM IST
सार

  • मेरठ-दिल्ली हाईवे पर करीब 30 किमी. लंबा जाम लगा, सुबह नौ बजे से रात तक रेंगते रहे वाहन
  • मोदीपुरम में 5 किमी और मवाना रोड पर 6 किमी तक फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
more than thirty kilometers Long jam on Meerut-Delhi highway on the of bhai dooj
jam in meerut - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाईदूज पर चौतरफा लगे जाम ने ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की पोल खोल दी। मेरठ-दिल्ली हाईवे पर सुबह नौ बजे से शुरू हुआ जाम देर रात तक लगा रहा। परतापुर से गाजियाबाद के मोरटा तक करीब 30 किमी. तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। मोदीपुरम में पांच किमी और मवाना रोड पर छह किमी. तक वाहन रेंगते रहे। शहर में हर चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। बहन-भाइयों को घर पहुंचने में घंटों का समय लगा।
विज्ञापन


सुबह 9 बजे परतापुर तिराहे पर ट्रक खराब होने के कारण जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लाइनें लगनी शुरू हो गई। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने क्रेन बुलवाकर ट्रक को हटवाया। दोपहर होते ही हाईवे और शहर में अलग-अलग स्थानों पर जाम की समस्या बनने लगी।
विज्ञापन


शहर में मवाना रोड पर रजपुरा पुलिस चौकी से लेकर कसेरू बक्सर और गंगानगर थाने तक वाहन जाम में फंसे रहे। दोपहर को ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल मिश्रा कमिश्नर आवास चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे, उसके बाद माल रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। माल रोड पर ट्रैफिक पुलिस के दूसरे इंस्पेक्टर सुनील कुमार खुद जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को बाउंड्री रोड पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। लालकुर्ती से लेकर जीरोमाइल, बेगमपुल तक जाम की स्थिति रही। भैसाली बस अड्डे के सामने से जली कोठी, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, बागपत रोड, ट्रांसपोर्ट नगर तक जाम की स्थिति रही। बच्चा पार्क, बेगम ब्रिज रोड, बुढ़ाना गेट से कोतवाली तक यह हाल रहा कि दो पहिया वाहन तो दूर पैदल आने-जाने में भी लोगों को समस्या रही।

जिला अस्पताल रोड पर छतरी वाले फिर से लेकर एसपी सिटी कार्यालय तक जाम की स्थिति रही। दोपहर के समय शास्त्री नगर से लेकर बिजली बंबा चौकी तक जाम रहा। शाम को बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के दोनों तरफ ढाई किलो मीटर लंबा जाम लगा रहा।

शाम के समय शहर में बिगड़ी स्थिति 
शाम के समय शहर में स्थिति और बिगड़ गई। मोदीपुरम में पल्हेड़ा कट से लेकर सिवाया टोल प्लाजा तक भीषण जाम रहा। कंकरखेड़ा में फ्लाईओवर के नीचे से लेकर हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। परतापुर तिराहे से लेकर शाम को मोहिउद्दीनपुर में खरखौदा मोड़ व शुगर मिल तक पहुंच गया। उधर गाजियाबाद के मोरटा से जाम मोहिउद्दीन तक पहुंच गया।

सभी ट्रैफिक इंसपेक्टरों के जोन में लगा जाम
यातायात व्यवस्था के लिए 36 प्वाइंट पर 210 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। टीआई डीडी दीक्षित को परतापुर, टीआई अनिल मिश्रा को कमिश्नर आवास चौराहा, यातायात व्यवस्था के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार माल रोड, टीआई बसंत सिंह को हापुर अड्डा व हापुड़ रोड और टीआई विक्रम सिंह को एल ब्लॉक व बिजली बंबा बाईपास पर लगाया गया था, लेकिन सभी व्यवस्था बनाने में नाकाम रहे। 

एसपी ट्रैफिक जहां गए, वहीं मिला जाम 
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव सोमवार को शहर के जिस हिस्से में गए, उन्हें वहीं पर जाम से जूझना पड़ा। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिसकर्मियों की सभी जगह ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वाहनों के दबाव के कारण जाम की समस्या बनी। 

छह बजे खत्म किया डायवर्जन
त्योहारों के मद्देनजर 11 नवंबर से किया गया डायवर्जन सोमवार शाम छह बजे खत्म कर दिया गया। ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर व बागपत रोड और बिजली बंबा बाईपास की तरफ आने-जाने लगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed