{"_id":"5f80cf598ebc3e9bbf6b3907","slug":"more-than-thirty-illegal-colonies-on-radar-no-trading-city-news-mrt5053662137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रडार पर तीस से अधिक अवैध कॉलोनियां... नहीं होगी खरीद-फरोख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रडार पर तीस से अधिक अवैध कॉलोनियां... नहीं होगी खरीद-फरोख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रडार पर तीस से अधिक अवैध कॉलोनियां... नहीं होगी खरीद-फरोख्त
मेरठ। कंकरखेड़ा इलाके की छह अवैध कॉलोनियों में खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के बाद अब 30 से ज्यादा कच्ची कॉलोनियां एमडीए के रडार पर आ गई हैं। एमडीए के चारों जोनल अधिकारी अपने-अपने जोन की रिपोर्ट तैयार करने में लगे हैं, जिससे इन कॉलोनियों सहित अवैध निर्माणों पर रोक लगाई जा सके।
हाल ही में एमडीए के अधिकारियों ने कंकरखेड़ा इलाके में कई अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर कार्रवाई की थी। लेकिन लोगों के विरोध के कारण इसमें बाधा आ रही थी। ऐसे में सख्त एक्शन लेते हुए एमडीए सचिव ने एडीएम वित्त को पत्र लिखकर इन कॉलोनियों में खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए कहा, जिससे आमजन को यहां संपत्ति खरीदने से बचाया जा सके। इसके बाद इनके साथ ही दूसरी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ये कार्रवाई शुरू की गई। इससे न सिर्फ उन लोगों को लाभ मिलेगा जो इन छह कॉलोनियों में संपत्ति खरीदने वाले थे। वहीं, अन्य लोग भी अब सतर्क हो जाएंगे।
जोन-डी ने तैयार की अपनी रिपोर्ट
गढ़ रोड, गंगानगर, किला रोड के प्रमुख स्थानों पर बन रहीं इन कॉलोनियों पर भी ऐसी ही गाज गिरनी तय है। जोन डी के जोनल अधिकारी ने ऐसी कॉलोनियों की सूची तैयार कर ली है। वह अगले एक-दो दिन में इन कॉलोनियों में खरीद-फरोख्त रोकने के लिए एमडीए सचिव को सूचना दे देंगे। इसमें अधिकतर कच्ची कॉलोनी गढ़ रोड स्थित काली नदी से पार बसाने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा जोन ए, बी, सी भी अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
वेबसाइट पर देख लें अवैध कॉलोनी
एमडीए अपनी वेबसाइट पर 189 अवैध कॉलोनियों की सूची जारी कर चुका है। वेबसाइट पर देखकर ही आप अपने सपनों के आवास की खरीददारी करें। एमडीए इससे पहले भी कह चुका है कि अवैध कॉलोनी में मकान खरीदने के बाद उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। हालांकि, शहर के पॉश इलाकों में ऐसी अवैध कॉलोनियों में कोठियां बनकर तैयार हो गईं है। इन अवैध कॉलोनियों में एमडीए से बिना पूछे ही बिजली कनेक्शन, पानी कनेक्शन संबंधित विभागों ने दे दिया।
जोनवार अवैध कॉलोनी
जोन कॉलोनी
ए 40
बी 27
सी 80
डी 39
ऐसी ही होगी सख्त कार्रवाई
एमडीए सचिव प्रवीणा का कहना है कि जोनल अधिकारियों को पत्र लिखकर अवैध कॉलोनियों की रिपोर्ट मांगी गई है। अब ऐसी ही सख्त कार्रवाई की जाएंगी, जिससे आम लोगों को अवैध कॉलोनियों में संपत्ति लेने से बचाया जा सके।