फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   More than sixty jamaat people will remain under judicial supervision in temporary jail after completed the quarantine period in saharanpur

सहारनपुर: अस्थाई जेल में न्यायिक निगरानी में रहेंगे क्वारंटीन अवधि पूरा करने वाले 60 से ज्यादा विदेशी व देशी जमाती

Tue, 21 Apr 2020 01:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Apr 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
More than sixty jamaat people will remain under judicial supervision in temporary jail after completed the quarantine period in saharanpur
विदेशी जमाती - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में लॉकडाउन और वीजा का दुरुपयोग करने वाले जिले में रह रहे 54 विदेेेशी सहित 60 से ज्यादा जमातियों को क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर अब न्यायिक निगरानी में रखा जाएगा।

विज्ञापन


जिले के अलग-अलग थानों में अब तक 85 जमाती नामजद किए गए थे। इनमें से उन जमातियों को शासन के निर्देश पर अस्थाई जेलों में रखा जाएगा जो क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके हैं और जिनकी रिपोर्ट पॉजीटिव नहीं मिली है।
विज्ञापन


हाल ही में मंडलायुक्त संजय कुमार ने बताया था कि शासन के निर्देश पर नामजद चल रहे देशी और विदेशी जमातियों को क्वारंटीन अवधि पूरी करने के साथ ही जरूरी उपचार दिलाने के बाद डिटेंशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में पूछने पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. विरेश राज शर्मा ने बताया कि फिलहाल किशोर कारागार और किसान इंटर कालेज पानेसर बेहट को अस्थायी जेल के रूप में चयनित किया गया है।

इनमें यदि 500 से अधिक लोग आ जाते हैं तो फिर आगे अस्थाई जेलों को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि न्यायिक निगरानी में रखे जाने वाले नामजद जमातियों में फिलहाल इंडोनेशिया और कजाकिस्तान के अलावा देश के जमाती शामिल हैं। 

लॉकडाउन के बाद से चल रहा सर्च अभियान
कोरोना संक्रमण के मामले में तब्लीगी जमात के सुर्खियों में आने के बाद से विदेशी और देश के विभिन्न राज्यों में जमात से जुड़े या संपर्क में रहे लोगों का सर्च अभियान जारी है। यहां 57 विदेशी जमातियों को चिह्नित किया गया था। इनमें इंडोनिशिया, कजाकिस्तान, किरगिस्तान, सूडान सहित अन्य देशों के जमाती शामिल हैं।

इनके अलावा देश के गुजरात, असम, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों की जमात या जमातियों के संपर्क में रहने वाले लोग भी मिल चुके हैं। सोमवार को भी नूर बस्ती क्षेत्र से 11 जमाती गुजरात राज्य से जुड़े थे। इन्हें क्वारंटीन कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed