फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Moon not visible, Eid will be celebrated tomorrow

नहीं दिखा चांद, कल मनाई जाएगी ईद

Mon, 02 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Moon not visible, Eid will be celebrated tomorrow
नहीं दिखा चांद, कल मनाई जाएगी ईद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद (सहारनपुर)। मुकद्दस रमजान माह पूरा होने के बाद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फितर तीन मई को मनाया जाएगा। कयास लगाए जा रहे थे कि ईद दो मई की होगी। मगर, चांद नजर नहीं आने के बाद इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने सोमवार को 30वां रोजा रखे जाने का एलान किया।

ईद का चांद देखने के लिए रविवार को इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम देवबंद में रुइयते हिलाल कमेटी (चांद कमेटी) की बैठक का आयोजन संस्था के कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें चांद न दिखाई देने के लिए विभिन्न राज्यों में संपर्क किया गया। मगर, कहीं से भी चांद दिखाई देने की पुष्टि नहीं हुई। रात्रि आठ बजकर 30 मिनट तक भी कोई जानकारी न आने के चलते कमेटी सदस्यों ने चांद नहीं दिखने का एलान किया। मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने बताया कि कहीं से भी चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई इसलिए सोमवार को 30वां रोजा रखा जाएगा। बैठक में फतवा विभाग के मुफ्ती हबीबुर्रहमान खैराबादी, मुफ्ती राशिद आजमी, मुफ्ती फखरुल इस्लाम, मुफ़्ती जैनुल इस्लाम, मौलाना रिहान कासमी, अशरफ उस्मानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed