फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Monkeys attack a woman in Prabhatnagar of Meerut and people are in panic

मेरठ में बंदरों का आतंक: मंदिर से लौट रही महिला पर किया हमला, घटनाओं से दहशत में इस कॉलोनी के लोग

Fri, 03 May 2024 11:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 May 2024 11:46 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में बंदरों का आतंक थम नहीं रहा है। शुक्रवार को प्रभातनगर में मंदिर से लौट रही महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। उधर, लगातार हो रही घटनाओं से लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन
Monkeys attack a woman in Prabhatnagar of Meerut and people are in panic
मेरठ में बंदरों ने महिला पर हमला किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बंदरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को प्रभातनगर में मंदिर से लौट रही महिला पर बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कॉलोनी में बंदर कई महिलाओं और बच्चों पर हमला कर चुके हैं। बंदरों के हमलों से स्थानीय नागरिकों में दहशत है।

विज्ञापन


प्रभातनगर वार्ड 50 के गली नंबर छह निवासी 54 साल की ईला बंसल शुक्रवार शाम करीब सात बजे कॉलोनी में ही शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गई थीं। जब वे पूजा कर मंदिर से घर लौट रही थीं, तो तभी डॉ. संजीव रस्तोगी वाली गली में पहुंचते ही बंदरों ने उन्हें घेर लिया। पैर में काटने के कारण वह लहूलुहान हो गईं। ईला बंसल की चीख सुनकर कॉलोनी के लोग उस ओर दौड़ कर आए, तब बंदर वहां से भाग गए।

विज्ञापन

सूचना पर ईला के परिजन भी पहुंच गए। उनके बेटे अभिनव बंसल ने उनका प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले जाकर उपचार कराया। घायल को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदरों के आतंक के कारण लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। बंदर पहले भी महिलाओं और कई बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: BSF Jawan Death: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां हुई बेहोश, सदमे में पत्नी और बहन, घरों में नहीं जले चूल्हे

उधर, नगर निगम के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरपाल सिंह का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इस संबंध में जानकारी कराएंगे। वैसे भी बंदर पकड़ने का अधिकार नगर निगम के पास नहीं है, वन विभाग ही इस ओर कार्रवाई कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Bijnor: एकतरफा प्यार में कंप्यूटर टीचर को मारी गोली, भागते हुए CCTV में कैद हुआ छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed