मेरठ : दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस से पिस्टल छीनकर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी को पैर में लगी गोली
मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म के बाद पकड़े गए आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम अनुसूचित जाति की किशोरी घर के पास में ही शौच के लिए गई। वहां पहले से गांव का युवक बैठा था। वह उसे खींचकर जंगल की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बदहवाश हालत में घर आने पर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी।
परिजन बाद में किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस उसे मेडिकल के लिए सीएचसी ले जाने लगी तो रास्ते में उसने पुलिस से सरकारी पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर में आस्था को ठेस: प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में प्राचीन शिवलिंग से छेड़छाड़ लोगों में रोष
सीओ किठौर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना शाम की है। इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से दी तहरीर के बाद आरोपी राजकुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। फायरिंग के जवाब में पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।
युवक पर धर्मांतरण विरोधी कानून में रिपोर्ट दर्ज,
उधर, कंकरखेड़ा में दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने के मामले में सोमवार को आरोपी के खिलाफ धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। हिंदू जागरण मंच की ओर से दी गई तहरीर पर यह रिपोर्ट दर्ज हुई है। दो दिन पहले कंकरखेड़ा के श्रद्घापुरी फेज दो निवासी चांद ने लक्ष्मीनगर निवासी युवती से शादी की थी।
शादी के बाद सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुए थे। फोटो देखने के बाद हिंदू संगठनों में रोष फैल गया था। इस मामले में हिंदू जागरण मंच के सचिन सिरोही की ओर से तहरीर देकर युवक पर कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस ने आरोपी चांद के खिलाफ धर्मांतरण का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/