फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mobile hacked during online class

ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल किया हैक

Thu, 19 Aug 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
mobile hacked during online class
ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल किया हैक
विज्ञापन

मेरठ। आपका बच्चा भी अगर ऑनलाइन क्लास में शामिल हो रहा है तो थोड़ा संभल जाएं। कोशिश करें कि वह मोबाइल पर पढ़ाई के अलावा अन्य किसी गतिविधि में लिप्त न हो। अगर ऐसा हुआ तो वह आपके नुकसान की बड़ी वजह बन सकता है। ताजा मामला गंगानगर क्षेत्र का है। यहां साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन क्लास दे रहे बच्चे के जरिए ठगी का जाल बिछाया। गनीमत रही कि मोबाइल बंद हो गया। बुधवार को पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
गंगानगर निवासी सुरेश का बेटा कपिल कक्षा सात का छात्र है। इन दिनों उसकी ऑनलाइन क्लास चल रही हैं। मंगलवार को कपिल की क्लास चल रही थी, तभी एक अंजान नंबर से फोन आया। कपिल ने फोन सुना तो कालर ने बताया कि उनकी लाटरी निकली है। उस नंबर से व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और उसे फालो करने की बात कही। ईनाम के लालच में कपिल ने लिंक को फालो करना शुरू कर दिया। इस दौरान जो भी सूचना मांगी, उसने फोन करने वाले को देना शुरू कर दिया। मोबाइल में दो साफ्टवेयर भी अपलोड कराए गए।
विज्ञापन

इसी दौरान कपिल को कुछ शक हुआ और उसने प्रक्रिया को एकाएक बंद कर दिया। उसने अपने पिता सुरेश को इसकी जानकारी दी। उन्होंने व्हाट्सएप चलाने की कोशिश की तो वह हैंग हो गया। बुधवार को सुरेश अपने बेटे के साथ साइबर सेल आया तो पता चला कि साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर लिया था। बच्चा उनके जाल में फंसने से बच गया। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। जरूरी है कि माता-पिता अपने बच्चे की मोबाइल से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर बनाकर रखें। कुछ सप्ताह पहले ही ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान बच्चे को गुमराह कर दादा के खाते से आठ लाख रुपये से अधिक गायब कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed