भारत-चीन विवाद: अब इन विदेशी कंपनियों ने बाजार में पकड़ी रफ्तार, एसेसरीज के दाम हुए दोगुने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल, गैजेट्स बाजार में चीन के उत्पाद की सप्लाई पर प्रतिबंध के चलते कोरियाई और अमेरिकी कंपनियों ने बाजार पर कब्जा कर लिया है। इस सबके बीच मार्केटिंग, सर्विसेज और लुक्स में सुधार करते हुए विदेशी कंपनी बाजार में पकड़ मजबूत करने के प्रयास में जुटी हैं। मोबाइल एसेसरीज बाजार में ट्राइपोड से लेकर मोबाइल कवर तक के दाम दोगुना हो गए हैं। मार्केट में जहां डिमांड बहुत अधिक है वहीं सप्लाई बाधित है।
मोबाइल, गैजेट्स और एसेसरीज मार्केट पर चार माह पूर्व तक चीन का कब्जा था। कोस्ट एफीशियेंट और गुड लुक्स के चलते चीन का रियल मी, एमआई, ओप्पो और वीवो जैसे ब्रांड ने भारतीय बाजार में रिकॉर्ड सेल की। हालांकि कोरियाई कंपनी सैमसंग की भी मार्केट में पकड़ रही। वहीं, अमेरिकन कंपनी एप्पल का शुरुआत से ही प्रीमियम मार्केट रहा है। कोरोना महामारी और चीन से विवाद के बाद वहां के उत्पाद की डिमांड घट गई है। इस बीच सैमसंग ने 75 फीसदी तक मार्केट कवर कर लिया है।
मेरठ के टेलीकॉम व्यापारियों में मिस्टर टॉक के संचालक विशाल सेठी ने बताया कि स्वदेशी कंपनियों में लावा और माइक्रोमैक्स ने लुक्स, क्वालिटी के साथ मार्केटिंग पर फोकस करना शुरू कर दिया है। अब कोरियाई और अमेरिकी कंपनियों ने भारतीय बाजार पर पकड़ बना ली है।
वहीं, मिस्टर टॉक एसेसरीज सेक्शन संचालक विकास सेठी और गढ़ रोड स्थित नागपाल मोबाइल संचालक सुमित नागपाल ने बताया कि एसेसरीज के रेट दोगुना हो गए हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल के रेट बढ़ने का मुख्य कारण जीएसटी छह फीसदी बढ़ना और कई कंपनियों द्वारा रेट बढ़ा दिया जाना है।
यह भी पढ़ें: मेरठ में अब पांच दिन खुलेंगे बाजार, दो दिन रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन, व्यापारियों ने कहा- 'धन्यवाद' अमर उजाला
ये हुए मोबाइल के रेट
ब्रांड मोबाइल नाम पूर्व के रेट नए रेट
रियल मी रियल मी-6 14 हजार 19 हजार
रियल मी रियल मी-5आई 9 हजार 12 हजार
एमआई नोट -8 11 हजार 13 हजार
एमआई 8-ए 7 हजार 9 हजार
ओप्पो ए-1 7 हजार 9.5 हजार
मोबाइल एसेसरीज
आइटम पूर्व रेट नए रेट
सेल्फी लाइट 600 1400
ट्राइपोड 350 800
कॉलर माइक 150 300
चार्जिंग जैक 150 250
टेमपर्ड 60 100
पावर बैंक 800 1300
मार्केट में नहीं टेबलेट
आजकल छात्रों की क्लासेज ऑनलाइन चल रही हैं। साथ ही वर्क फ्रॉम होम के चलते सभी कार्य मोबाइल पर हो रहे हैं। टेबलेट, मोबाइल आदि की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में मार्केट में सैमसंग टेबलेट का स्टॉक नहीं है। उधर, लिनोवो कंपनी ऑनलाइन ही टेब की सेल कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/